
पार्टी के सभी सीनियर नेता राहुल के नामांकन के साक्षी बनें। वैसे तो राहुल का अध्यक्ष बनना पहले से तय था। लेकिन औपचारिकता के दौरान राहुल ने नामांकन भरा। आज नामाकंन करने की आखिरी तारीख थी। आज नामांकन का आखिरी दिन है और अगर किसी और उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया तो आज शाम तक ही राहुल निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष बन जाएंगे।
तमाम सीनियर नेता राहुल के साथ दिखे। अहमद पटेल, मोतीलाल वोहरा, शीला दीक्षित, नारायणसामी, तरुण गोगोई, कमलनाथ, अशोक गहलोत सब प्रस्तावक बने हैं।
इस मौके पर तमाम सीनियर नेता उनके साथ कांग्रेस मुख्यालय पर मौजूद थे।
नामांकन से पहले राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी लिया था। नामांकन के लिए पहुंचने पर कई सीनियर नेताओं ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था। इस मौके पर मनमोहन सिंह ने राहुल को साहसिक बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए पार्टी प्रमुख के लिए राहुल की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में मौजूदा अध्यक्ष के शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेताओं में असमंजस था। बहरहाल, सूत्रों ने साफ कर दिया है कि राहुल द्वारा भरे जाने वाले नामांकन पत्र में सोनिया पहली प्रस्तावक होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक अन्य नामांकन फॉर्म के मुख्य प्रस्तावक होंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल के समर्थन में 75 नामांकन पत्र भरे जाएंगे। राहुल इस पद के लिए पार्टी से अकेले उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। इसने उनके अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ लग रहा है। वह सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जो 19 वर्ष से इस पद पर हैं।
सूत्रों के अनुसार, सोनिया, मनमोहन के अलावा गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दस्तावेज पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे।
कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन एम रामचंद्रन के अनुसार, रविवार तक किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन नहीं भरा है। स्टेट यूनिट डेलीगेट्स को 90 नामांकन फॉर्म दिए गए हैं। अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है। सोमवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि है। सोमवार को विभिन्न राज्यों के कांग्रेस डेलीगेट्स अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। वे अध्यक्ष पद के लिए राहुल के नाम के प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज जमा कराएंगे।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7