Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के नामांकन पर पीएम मोदी ने कसा तंज, कांग्रेस को बताया वंशवाद की पार्टी

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के नामांकन पर पीएम मोदी ने कसा तंज, कांग्रेस को बताया वंशवाद की पार्टी

पीएम मोदी ने गुजरात में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी के नामांकन पर तंज कसते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को वंशवाद की पार्टी बताया। मोदी यहीं नहीं रुके उनहाने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं है बल्कि ये एक कुनबा है, कुनबे के लोग ही उसको आगे बढ़ाते हैं वैसे ही कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि हमें औरंगजेब नहीं चाहिए। कांग्रेस को औरंगजेब मुबारक हो। 

पीएम मोदी ने कहा कि बादशाह को पहले से ही पता होता है कि उसका शहजादा उसकी गद्दी संभालेगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का जिक्र करते कहा कि उन्होंने कहा था कि क्या मुगल शासन में चुनाव होते थे? जहांगीर के बाद शहाजहां आया, क्या कोई चुनाव हुआ था? शहाजहां के बाद सबको पता था कि औरंगजेब राजा बनेगा।

मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे लोग बीजेपी के बारे में मुसलमानों के बीच अफवाह फैलाते हैं कि बीजेपी यह कर रही है, वह कर रही है, लेकिन गुजरात के लोग इतने सीधे नहीं हैं कि उनकी बातों में आ जाएं। पीएम आगे बोले कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, लेकिन अब सब देख पा रहे हैं कि वह क्या कर रही है और मुस्लिम भी उनका असली चेहरा जान चुके हैं।

***

Khabar24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading