
हम बात कर रहे हैं मुम्बई के सांताक्रुज इलाके की। यहाँ सीएसटी रोड के अमर ब्रास कम्पाउंड के पास की गंदगी का ढेर लगा हुआ है लेकिन बीएमसी का ध्यान इस ओर जाता ही नहीं है। ये वही इलाका है जहाँ रोड चौड़ीकरण के लिए में दुकानों मकानों को बीएमसी ने तोड़ दिया था।
यहाँ तब से ही गंदगी पड़ी हुई है। जिसके लेकिन अभी तक बीएमसी ने किसी भी तरह से यह गंदगी नहीं हटवाई है। स्थानीय निवासियों ने सफाई कर्मचारी और उनके सुपरवाइजर को बताया तो उसका कहना है कि “ये हमारा नहीं है, दूसरी गाड़ी वाले आएंगे उसको उठाकर लेकर जाएंगे”।
20-25 दिन बीत गए लेकिन बीएमसी ने सफाई नहीं करवाई।
मुंबई शहर को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च जाते हैं लेकिन फिर भी यहां गंदगी का आलम है।
इससे पहली ख़बर देखने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी तरफ सांताक्रूज के कलीना सीएसटी रोड के बीचों बीच एक गटर का ढक्कन खुला हुआ है जो हादसों को दावत दे रहा है। यहां लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन बीएमसी अपना काम कितनी ईमानदार से कर रही है ये आप तस्वीरों को देखकर अंदाज लगा सकते हैं।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सड़क के बीचों-बीच एक मेनहोल का ढक्कन खुला हुआ है जो बड़े हादसों को दावत दे रहा है। लोगों ने इस गटर में लकड़ी का फट्टा लगा दिया है ताकि किसी तरह का कोई हादसा ना हो या सड़क पार करता कोई इंसान जल्दबाजी में इस गड्ढे में ना गिर जाए।

ये मेनहोल सांताक्रूज के कलीना सीएसटी रोड के बीचों बीच बना हुआ है। यहां से बहुत सारे वाहन रोजाना गुजरते हैं। बच्चे भी इस रास्ते से निकलते हैं।
लेकिन बीएमसी का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। गटर के ऊपर ढक्कन पूरा टूटा हुआ है आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि ये किस तरह हादसों को दावत दे रहा है। लोगों ने इस गड्ढे में लकड़ी का फट्टा फंसाया हुआ है ताकि लोग इससे बच सकें।
लोगों ने इसकी शिकायत भी की है लेकिन बाबजूद इसके बीएमसी अब तक नींद से नहीं जागी है।
****
ख़बर24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
