Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली के सीपी में महिला टीचर के सामने पेंट उतारकर एक बदमाश ने सरेआम कर डाली ऐसी हरकत कि जानकर शर्मसार हो जाएंगे

दिल्ली के सीपी में महिला टीचर के सामने पेंट उतारकर एक बदमाश ने सरेआम कर डाली ऐसी हरकत कि जानकर शर्मसार हो जाएंगे

 

 

 

दिल्ली में आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और उनसे बदतमीजी की घटनाएँ आम हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। राजधानी के सबसे पॉश और व्यसतम इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं।
देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं से छेड़छाड़ और रेप की भी राजधानी है।
दिल्ली के सबसे व्यस्तम और पॉश इलाके भी दिल्ली के मानसिक रोगियों से सुरक्षित नहीं हैं।
दिल्ली की जान कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में 32 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला एक इंस्टिट्यूट में अंग्रेजी की टीचर है वो इंस्टिट्यूट की छत पर फ़ोन पर बात कर रही थी कि तभी एक अज्ञात बदमाश ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पेंट उतार दी और गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। इस पर महिला बहुत घबरा गई वो वहां से भागने लगी तो आरोपी ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। महिला जैसे-तैसे उससे बचने की कोशिश कर रही थी कि आरोपी ने महिला का फ़ोन छीन लिया और वहाँ से भाग खड़ा हुआ। घबराई महिला अपने इंस्टिट्यूट आई और इसकी सभी को जानकारी दी। वहां लोगों ने पुलिस को फ़ोन किया और लोगों में आरोपी की तलाश भी को लेकिन आरोपी टैब तक भाग चुका था।

पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ‘घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब महिला इमारत की छत पर गई थी। वहीं आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके सामने हस्तमैथुन करने लगा।

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता एक लैंग्वेज स्कूल में काम करती है। वह छत पर बैठी थी, तभी वहां लगभग 25 साल का एक शख्स आया। वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था, जिससे वह असहज हो गई। महिला ने उससे दूर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और हस्तमैथुन करने लगा। उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर इमारत में मौजूद लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए।

महिला सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। फुटेज में एक आदमी तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चांगोली के श्रीभगपीठ में ‘सिद्ध पितृ मोक्ष समाधि’ की अनोखी महिमा, चार दीप और पितृ यज्ञ से मिलती है पितरों को मुक्ति

चांगोली के श्रीभगपीठ में ‘सिद्ध पितृ मोक्ष समाधि’ की अनोखी महिमा, चार दीप और पितृ यज्ञ से मिलती है पितरों को मुक्ति

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading