Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पूर्व पीएम मनमोहन की तारीफ में ये क्या बोल गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा

पूर्व पीएम मनमोहन की तारीफ में ये क्या बोल गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा

 

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली आए हुए हैं। उन्होंने भारत की और मेहमान नवाजी की भी काफी तारीफ की।

 

बराक ओबामा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की खुलकर तारीफ की है। ओबामा ने कहा कि मनमोहन सिंह ने आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव रखी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया। जिस तरीके से मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाये रखने के लिए कदम उठाए वो अदुतीय थे। बराक ओबामा ने साल 2008 की वैश्विक मंदी पर बात करते हुए कहा कि 2008 में विश्व की अर्थव्यवस्था बहुत खराब थी लेकिन मनमोहन सिंह एक अच्छे अर्थशास्त्री निकले जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने के अनेक उपाय किये और वैश्विक मंदी का भारतीय बाजार पर फर्क नहीं पड़ने दिया।

 

अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने कहा कि दोनों देशों की जनता के संपर्क से भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। ओबामा ने यह भी बताया कि वो अमेरिकी के ऐसे इकलौते राष्ट्रपति थे जो दो बार भारत की यात्रा पर आए थे।

वहीं उन्होंने मोदी से संबंधों पर बात करते हुए ओबामा ने कहा “मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक समस्याओं को हल करने के लिए राजनीतिक साहस दिखाया।” ओबामा ने बताया कि वो मोदी को पसंद करते हैं। वहीं मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए ओबामा ने कहा कि उन्होंने आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव रखी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया।

ओबामा ने पेरिस जलवायु समझौते के लिए मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस समझौते के दौरान मोदी हमारे प्रमुख भागीदार रहे। मोदी ने पेरिस जलवायु समझौता कराया और इसके लिए साहस की जरूरत थी।

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe