Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / भारतीय मूल की अमेरिकी गायक मोनिका डोगरा ने ‘द स्टेज 3’ शो में दी प्रस्तुति

भारतीय मूल की अमेरिकी गायक मोनिका डोगरा ने ‘द स्टेज 3’ शो में दी प्रस्तुति

 

 

भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री मोनिका डोगरा के लिए ‘द स्टेज 3’ शो में गाना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन बन गया। उन्होंने इसके लिए अपने सभी पशंसकों का शुक्रिया अदा किया साथ ही अपने परिवार का भी धन्यवाद् किया।
का हालिया गीत ‘स्पेल’ पहली बार संगीत रियलिटी शो में सुनाई देगा। भारत में अंग्रेजी गायन की प्रतिभाओं के लिए रिनॉल्ट केडब्ल्यूआईडी द्वारा प्रस्तुत शो ‘द स्टेज 3’ में पहली बार मोनिका ने इस गीत की प्रस्तुति दी। मोनिका डोगरा कलर्स इनिफिनिटी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस अंग्रेजी शो की निर्णायकों में भी शामिल हैं।

मोनिका ने एक बयान में कहा, आज, मैंने अपने एकल गीत स्पेल पर प्रस्तुति दी। और मैं इस पर एक साल सेकाम कर रही थी। मैंने इस गाने की प्रस्तुति के लिए द स्टेज को इसलिए चुना क्यूंकि यह देश का एक ऐसा मंच है जो गैर-बॉलीवुड संगीत व अंग्रेजी के गीतों को प्रस्तुत करने का मौका देता है।

 

द स्टेज मेरे जीवन के सबसे बड़े उपहारों में से एक है और इसे भी प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या मिल गई है। इसलिए मैंने इस गीत को साझा किया जो मेरे लिए बहुत निजी है। मोनिका की प्रस्तुति वाला एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe