
नेता अपनी मर्यादा तक भूल गए और सभी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। क्या भाजपा क्या कांग्रेस। दोनों क्या बयानबाजी कर रहे हैं इसका पब्लिक पर क्या असर होगा इससे परे हर कोई अपने अपने नेता का बचाव करते दिखे।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी बार मंदिर गए हैं। कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी ने हिंदुत्व के लिए हिंदू धर्म को छोड़ दिया है। सिब्बल ने सवालिया लहजे में कहा, प्रधानमंत्री कितनी बार मंदिर गए हैं? क्या वह हर सुबह मंदिर जाते हैं? सिब्बल ने पत्रकारों से कहा, मंदिर जाने वाले लोग हिंदू धर्म की भावनाओं का आदर करते हैं। उन्होंने मोदी हिंदू धर्म छोड़ दिया है और हिंदुत्व अपना लिया है।
सिब्बल की यह टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को गुजरात दौरे से पैदा हुए विवाद के बाद आई है। भाजपा ने राहुल गांधी की आस्था को लेकर सवाल उठाया था। सिब्बल ने कहा, एक सच्चा हिंदू वह है जो हर भारतीय को अपने भाई, बहन या मां की तरह मानता है। सच्चा हिन्दू कभी ऐसी बात नहीं बोलता जिससे की दूसरे के भावनाओं को आहत होती हों। सिब्बल ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि पीएम ओच्छी राजनीति कर रहे हैं वो पीएम पद की गरिमा को नहीं रख पा रहे हैं।
यह विवाद राहुल गांधी के मीडिया समन्वयक मनोज त्यागी के गैर-हिंदुओं के लिए बने रजिस्टर में हस्ताक्षर करने से पैदा हुआ था। कांग्रेस का दावा है कि इसमें बाद में राहुल गांधी व अहमद पटेल का नाम हेरफेर कर जोड़ दिया गया था।
लेकिन जो भी हो भाजपा हो या कांग्रेस दोनों जिस तरह आपस में तीखे हमले बोल रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं इससे पब्लिक में सही मैसेज नहीं जा रहा है। नातों की इस लड़ाई में बेचारी आम जनता पीस रही है।
*****
खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express