
रुपये में लगातार गिरावट पर हमने कल ख़बर दिखाई थी साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया था। आज फिर रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ खुला था वहीं आज शेयर बाजार में भी सुस्ती देखी गयी।
आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिसकी वजह से महँगाई की दरों में भी वृद्धि हो रही है और जरूरी सामान महँगे हो रहे हैं।
सरकार को रुपये की कमजोरी को सुधारना होगा अन्यथा महँगाई आसमान पर पहुंचती जाएगी।
आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। वहीं रुपया भी 23 पैसों की कमजोरी के साथ खुला। ग्लोबल मार्केट्स में आईटी शेयरों की पिटाई होने की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बुरा हाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 180 अंक गिरकर 33420 और निफ्टी 58 अंक लुढ़कने के बाद 10300 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयरों में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.61 फीसदी टूटकर 25635 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का सिर्फ रियल्टी इंडेक्स ही हरे निशान में है।
रुपये की शुरुआत आज भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे की कमजोरी के साथ 64.54 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 64.31 के स्तर पर बंद हुआ था।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express