दिल्ली में कैब महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है ये आप सभी जानते होंगे। कैब ड्राइवर्स ने कई बार महिलाओं को गलत नज़र से देखा है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। कल एक ऐसी ही घटना दिल्ली में फिर देखने को मिली जहाँ एक कैब ड्राइवर ने महिला जज को अगवा करने की कोशिश की। लेकिन जज ने जैसे ही अपने को असुरक्षित पाया उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया और पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कैब को चारों ओर से घेर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
घटना दिल्ली के गाजीपुर इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जज कैब से कडकडडूमा कोर्ट जा रही थी। वह मध्य दिल्ली स्थित अपने घर से कोर्ट जाने के लिए कैब में बैठी। कैब ड्राइवर ने कडकडडूमा जाने की जगह कैब को हापुड की तरफ घुमा लिया।
कैब ड्राइवर द्वारा रूट बदलने से महिला जज को संदेह हुआ। इस पर महिला जज ने उसे कडकडडूमा कोर्ट की तरफ चलने के लिए कहा लेकिन कैब ड्राइवर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस पर महिला जज ने तुरंत पुलिस को फोन कर सहायता मांगी। पुलिस ने गाजीपुर के पास उस कैब को घेर लिया और कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद महिला जज को सकुशल घर पहुंचाया गया। कैब ड्राइवर का नाम राजीव कुमार बताया जा रहा है। आरोपी ड्राइवर शाहदरा का रहने वाला है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यकारी चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने कहा है कि महिला जजों की सुरक्षा को देखते हुए अलग से कार की सुविधा मिलनी चाहिए।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express