Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / अपनी फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पांस से उत्साहित कनक यादव ने सभी का धन्यवाद किया

अपनी फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पांस से उत्साहित कनक यादव ने सभी का धन्यवाद किया

 

 

बतौर प्रड्यूसर अपनी पहली फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेत्री कनक यादव इन दिनों फूली नहीं समा रही हैं। भोजपुरी फ़िल्म “रब्बा इश्क़ ना होवे” बिहार में रिलीज़ हो चुकी है इस फ़िल्म में वो काम भी कर रही हैं। लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। फ़िल्म को मिल रहे रिस्पांस से कनक काफी खुश नजर आ रही हैं।

कनक ने ख़बर 24 एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि ये एक बहुत बढ़िया फ़िल्म है इसमें सभी ने जी जान लगाकर मेहनत की है और फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस मिलना सभी के लिए खुशी की बात होनी चाहिए सबने बहुत ज्यादा मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि कलाकार तालियों का भूँखा होता है और जब कलाकार के काम की तारीफ होती है तो वो सारे दुःख दर्द भूल जाता है।

आपको बता दें कि कनक यादव बतौर प्रड्यूसर पहली भोजपुरी फ़िल्म कर रही हैं इस फ़िल्म में वो अरविंद अकेला रितु सिंह के साथ नज़र आ रही हैं।

कनक काफी बिंदास और सुलझी हुई अभिनेत्री हैं वो अच्छी एक्ट्रेस में साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। कनक छोटे पर्दे पर काफी अच्छी भूमिकाओं में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वो बड़े पर्दे पर भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं। कनक अपनी सफलता को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने देती, तभी वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं जिसकी वजह से उनकी फेन फोल्लोविंग में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

इसी इमेज का फायदा उनकी फिल्म को भी मिल रहा है जो 17 नवंबर को बिहार झारखंड में रिलीज हुई है। फ़िल्म को सभी जगह काफी सराहा जा रहा है। लोग फ़िल्म की तारीफ करते हुए सिनेमा से बाहर निकल रहे हैं।

कनक के मुताबिक फ़िल्म का डायरेक्शन बेहद शानदार तरीके से हुआ है उन्होंने कहा कि प्रमोद शास्त्री बहुत ही अच्छे और प्रोफ़ेशनल डायरेक्टर हैं जिन्होंने एक शानदार फ़िल्म बनाई है। इस फ़िल्म से जुड़कर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। कनक ने कहा कि अच्छे लोगों के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव होता है।

बता दें कि फ़िल्म “रब्बा इश्क़ ना होवे” को गौतम सिंह ने प्रस्तुत और प्रमोद शास्त्री ने निर्देशित किया है फिल्‍म की प्रोड्यूसर कनक यादव और को प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव हैं। फिल्‍म की कहानी प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान ने लिखी है, जबकि गीतकार मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी हैं।

फ़िल्म का संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फ़िल्म की मुख्य भूमिका में अरविंद अकेला कल्लू, रितु सिंह, कनक यादव, मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर, देव सिंह , दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेद, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा नज़र आ रहे हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading