
फ़िल्म पद्मावती की रिलीज जैसे-जैसे नज़दीक आती जा रही है फ़िल्म का विरोध बढ़ता जा रहा है। राजस्थान की करणी सेना सेना से शुरू हुआ विरोध हर किसी का विरोध बनता जा रहा है।
राजस्थान के नाहरगढ़ से एक ऐसी ख़बर आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके रेंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक युवक ने नाहरगढ़ किले की दीवार से लटकर आत्महत्या कर ली।
यह सनसनीखेज घटना जयपुर के नाहरगढ़ किले में आज सुबह सामने आई। जब किले में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने किले की दीवार पर लटकते एक शव को देखा। लोग सहम गए और तुरंत लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। इससे लोगों में रोष है। मौके पर सिविल डिफेंस टीम के सदस्य पहले पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने शव को दीवार से ऊपर खींचा और शव के गले से फंदा निकाला। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस को युवक की जेब से आईडी कार्ड आदि मिला, जिससे युवक के जयपुर के शास्त्री नगर निवासी होने की जानकारी मिली है और उसका नाम चेतन सैनी है। हालांकि पुलिस अभी पहचान की पुष्टि कर रही है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने इसको मारकर यहाँ लटका दिया। क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि युवक यहाँ पहुंचा कैसे?
कल जब करणी सेना ने बोल दिया था कि अगर रॉयल परिवार मेवाड़ इस फ़िल्म को हरी झंडी दिखा देता है तो वो विरोध वापस ले लेंगे..। और सबसे बड़ा सवाल कि युवक के शरीर पर हल्के चोट के निशान भी पाये गए हैं और पैरों के खिचड़ने के निशान भी वहाँ मिले हैं। खैर ये तो पोस्टमार्टम से साफ हो जाएगा कि ये हत्या है या आत्महत्या। लेकिन जो भी है पुलिस के लिए बड़ा जांच का विषय है।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर ये मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या है या आत्महत्या ये पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगा। एफएसएल टीम भी नमूने जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने पाया कि युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी लटकी हुई थी।
पुलिस की ओर से शव की प्राथमिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यहां फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर कोयले से लिखी काफी टिप्पणियां सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि युवक ने पद्मावती फिल्म के विरोध में आत्महत्या की है। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह जैसे ही शव लटका देखा, तो हड़कम्प मच गया।
*****
रिपोर्ट: जगदीश जी तेली
न्यूज़ डेस्क: ख़बर 24 एक्सप्रेस, राजस्थान
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Mina Chauhan