Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / आखिर ऐसा क्या हुआ कि करणी सेना अपने आक्रामक रुख को छोड़ फ़िल्म पद्मावती के विरोध से पीछे हट गई

आखिर ऐसा क्या हुआ कि करणी सेना अपने आक्रामक रुख को छोड़ फ़िल्म पद्मावती के विरोध से पीछे हट गई

 

संजय लीला की विवादित फ़िल्म “पद्मावती” पर करणी सेना ने जिस तरह विरोध प्रदर्शन किया उसको देखते-देखते पूरे देश में फ़िल्म के खिलाफ आवाज उठने लगी। फ़िल्म के खिलाफ लोग रोजाना सड़क पर उतरने लगे और लोग इसके खिलाफ जबर्दस्त लामबंद होने लगे। इतना ही नहीं बीजेपी नेताओं ने संजय लीला भंसाली पर पाकिस्तान से सांठ-गांठ के आरोप तक लगा दिए।
करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के चलते यूपी, एमपी ,राजस्थान और गुजरात ने फ़िल्म प्रदर्शन पर रोक लगा दी।

अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि करणी सेना ने अपने विरोध के स्वर धीमे कर लिए और गेंद मेवाड़ परिवार के पाले में फेंक दी।
करणी सेना ने कहा है कि अगर रॉयल परिवार मेवाड़ को इस फ़िल्म से कोई आपत्ति नहीं है और संजय लीला भंसाली से उन्हें कोई शिकायत नहीं है तो वो अपना विरोध वापस ले लेंगे और फ़िल्म पर किसी तरह से अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करवाएंगे।

लेकिन सवाल उठना लाज़मी है जिस तरह करणी सेना फ़िल्म के विरोध में जी जान लगा कर खड़ी थी अब वही पीछे हटती दिखाई दे रही है जबकि फ़िल्म रिलीज से पहले न तो संजय लीला भंसाली ने किसी को फ़िल्म दिखाई और न ही करणी सेना को फ़िल्म दिखाने का वादा किया।

आपको बता दें कि देशभर में फिल्म का विरोध हो रहा है और करणी सेना का कहना है कि फिल्म में इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है और वे इसको बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिल्म का विरोध इस कदर बढ़ गया है कि लोगों के अलावा राजतीनिक महकमे में भी इसकी हलचल दिखने लगी।

कानून व्यवस्था के चलते राज्य सरकारें भी इसकी रिलीजिंग पर लगातार विचार करने लगीं। बता दें कि यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंंजाब सरकार ने पद्मावती को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार मुद्दे पर अभी भी चिंतन कर रही है।

भारत में चल रहे विवाद के बावजदू फिल्म को यूनाइटेड किंगडम में तय तारीख यानी 1 दिसंबर को ही रिलीज किया जाएगा।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

गोमातेला ‘राष्ट्रीय माता’ दर्जासाठी भुसावळात जनआक्रोश; हजारो स्वाक्षऱ्यांसह तहसीलवर धडक

गोमातेला ‘राष्ट्रीय माता’ दर्जासाठी भुसावळात जनआक्रोश; हजारो स्वाक्षऱ्यांसह तहसीलवर धडक

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading