Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गोल्डन हाइट्स स्कूल में हुए वार्षिक खेल महोत्सव में छात्र छात्राओं ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

गोल्डन हाइट्स स्कूल में हुए वार्षिक खेल महोत्सव में छात्र छात्राओं ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

 

 

 

बुलंदशहर। गोल्डन हाइट्स स्कूल, बुलंदशहर में हुए वार्षिक खेल महोत्सव में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। स्कूल में कब्बडी, दौड़, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ। स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

 

गोल्डन हाइट्स स्कूल में हुई खेल कूद प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि बुलंदशहर की एसडीएम श्रीमती रितु पुनिया थीं, उनके साथ चैयरमेन सत्यवीर सिंह, अध्यक्ष नरेश कुमार भी मौजूद रहे सभी ने बच्चों को खूब प्रोत्साहित भी किया साथ जी बच्चों की प्रतिभा की जमकर तारीफ भी की।

स्कूल की प्रिंसिपल रीता भूषण ने भी बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया और बखूबी साथ भी दिया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ और सभी शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

विजयी बच्चों में दियान (नर्सरी कक्षा), प्रेम, तानी (कक्षा एक), कुलदीप, जलतिका (कक्षा दो), अंश (कक्षा तीन), यतेश (कक्षा चार), अंशिका (कक्षा पांच), कोमल (कक्षा छः)

कब्बडी प्रतियोगिता में कक्षा छः से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। ब्लू टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए कब्बडी प्रतियोगिता में बाजी मारी। कब्बडी की ब्लू टीम के कप्तान उमंग ने अपनी टीम ज़ैद, शिवा, ध्रुव, मयंक, हुमैड, अभिनव, दीपांश के साथ जीत की खुशी मनाई।

 

बच्चों ने खेलों का जमकर लुफ्त उठाया और अपने स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।

 

 

 

*****

न्यूज़ डेस्क

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading