
यूपी के नगर निकाय चुनावों में आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लेकिन इन चुनावों में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। लोगों की शिकायत है कि वो वोट किसी और को कर रहे हैं लेकिन जा भाजपा को रहा है।
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो देखें…
ये वीडियो यूपी के किसी पोलिंग बूथ का है। मैसेज में बताया जा रहा है कि सुबह मेरठ में वोट डालते वक़्त बटन बीएसपी का दबाया लेकिन वोट भाजपा को पड़ा। ऐसी ही शिकायतें कानपुर देहात से भी आयीं जहां वोटरों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया वार्ड-63 में दो ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बबाल बढता देखा पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
वहीं दूसरी ओर कानपुर के वार्ड 104 पर एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इवीएम मशीन में कोई भी बटन दबाने भाजपा को वोट जाने का आरोप लगा कर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया।
कानपुर के ही वार्ड 70 में चुनाव चिन्ह आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा। घंटी वाले को मिला खड़ाऊ चुनाव चिन्ह।
मेरठ में बहुजन समाज पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा बुधवार को वोट डालने के लिए पहुंचीं तो हंगामा हो गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल के सामने वाली लाइट जली, लोगों ने अधिकारियों के सामने ही ईवीएम मशीन का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मेरठ के ही वार्ड 82 में फर्जी वोट डालने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोग भाजपा के ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी ऐसे फर्जीवाड़े करके अपने प्रतियाशियों को जितवाना चाह रही है।
यूपी में 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भी ईवीएम में गड़बड़ के आरोप लगे थे। विपक्ष ने इसको लेकर काफी हंगामा मचाया था, ये आरोप तब परिणाम आने के बाद लगे थे। लेकिन यूपी में अभी निकाय चुनाव चल रहे हैं और लोग ईवीएम में गड़बड़ी पर जमकर हल्ला मचा रहे हैं।
ख़बर 24 एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अगर ईवीएम में इस तरह की परेशानी आ रही है तो ये वाकई एक गंभीर मामला है इस पर चुनाव आयोग को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
यूपी निकाय चुनावों में पहले चरण में कुल 1,09,26,972 वोटर 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 15,997 पुरुष व 10,317 महिला प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटी में बंद होगा। इसके लिए 3731 मतदान केंद्र और 11683 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4095 वार्डों में से 4062 वार्डों के लिए पार्षद व सभासद भी चुने जाएंगे।
इनमें नगर पालिका परिषद के 22 सभासद और नगर पंचायतों के कुल 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह पहले चरण में 154 नगर पंचायतों में से 153 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुका है।
पहले चरण के लिए इन जिलों में हो रहा है मतदान:
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7