
अभी हाल ही में सोशल ट्रेड के नाम पर ऑनलाइन ठगी सामने आई थी जिसमें करोड़ों अरबों रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ था। लेकिन बाबजूद इसके लोग सतर्क नहीं होते हैं और छोटे लालच के चक्कर में लुट जाते हैं।
अब एक और ठगी सामने आ रही है जिसे ख़बर 24 एक्सप्रेस उजागर कर रहा है। ये है बिटकॉइन के नाम पर एक बड़ी महालूट।
सबसे पहले आपको बताते हैं कि बिटकॉइन आखिर है क्या और कैसे इसके द्वारा फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जाता है?

आपको बता दें कि बिटकॉइन एक वर्चुअल करंसी है। साल 2009 से ये चलन में आई और देखते ही देखते पूरी दुनिया में फैल गयी। इसका लेन-देन और खरीद-फरोख्त इंटरनेट के माध्यम से होता है। शुरू में तो ये बिटकॉइन में नाम से चलन में थी इसके बाद लोगों ने ठगी के नए-नए माध्यम खोज लिए और अलग-अलग नाम से ठगी का धंधा शुरू कर दिया। यानि यूँ कहें कि चलन बढ़ने के साथ-साथ बिटकॉइन के नाम पर ठगी भी शुरु हो गई है।
अभी हाल ही में नोएडा में बिटकॉइन के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आ चुका है। बिटकॉइन के नाम पर इस ठगी का मामला एकदम अजीब-ओ-गरीब था। ठगों ने एक कदम आगे जाते हुए बिटकॉइन के नाम से वेबसाइट बनाकर सिक्के भी बनवा दिए और लोगों को बेचना शुरू कर दिया।
ये पीतल के चमकदार सिक्के थे जिनपर “बी” लिखा हुआ था। ठगों ने इन सिक्कों को बिटकॉइन के रेट पर बेचना शुरू कर दिया। सैंकड़ों लोग इनकी ठगी का शिकार हुए जब तक वो कुछ समझ पाते तबतक ठग उनकी महनत की गाड़ी कमाई को लेकर भाग चुके थे।
ऐसे कई मामले दुनियाभर से सामने आये हैं। लेकिन क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी बदस्तूर जारी है। इस फर्जीवाड़े में लिप्त लोग ठगी के नए-नए तरीके खोजकर लाते हैं। अपना खुद का ऑनलाइन पोर्टल बना दलालों के सहारे अपनी बिटकॉइन जैसी करंसी बेचना शुरू कर देते हैं। ये लोग 5-6 महीने टिकते हैं इसके बाद 10-20 करोड़ रुपये इक्कट्ठा कर चंपत हो जाते हैं और निवेशक हाथ मलते रह जाते हैं।
देश मे ऐसी कई कंपनी चल रही है जो Crypto Currency और Bitcoin के नाम पर पर काम कर रही हैं। ये लोग बड़ी ही चालाकी से काम करते हैं। ये अपने को सीधा बिटकॉइन से जुड़ा हुआ बताते हैं। ये लोग पेटीएम या सीधे खाते में पैसे को ट्रांसफर करने का लालच देते हैं।
हमने पेटीएम के नोएडा स्थित दफ्तर में जाकर अधिकारियों से इसके बारे में बात की तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पेटीएम ऐसी किसी भी करन्सी को नहीं बदलता है और न ही उनका कोई इससे संबंध है अगर ऐसा कोई कर रहा है तो इसकी शिकायत की जा सकती है।
अपना नाम ना छापने की शर्त पर एक ठग ने ख़बर 24 एक्सप्रेस को बताया कि ये कंपनी तब तक काम करती हैं जब तक कि पैसा आ रहा है जैसे ही रुपये का आना कम हुआ ये पैसा देना बंद कर देते हैं और धीरे से रफूचक्कर हो जाते हैं।
क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी करने वालों के हमने कुछ स्टिंग भी किये जो सीधे तौर पर उनकी मंशा को ज़ाहिर करते हैं।
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन के उपयोग को लेकर सचेत भी किया था और यह भी बताया कि इस तरह का कोई भी लेन देन भारत में मान्य नहीं है। बावजूद इसके रोजाना 2,500 से ज्यादा उपयोक्ता इसमें निवेश कर रहे हैं। एक घरेलू बिटकॉइन एक्सचेंज के अनुसार इसे डाउनलोड करने वालों की संख्या पांच लाख तक पहुंच गई है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक बार-बार बिटकॉइन जैसी डिजिटल मुद्राओं के उपयोग पर अपनी चिंताएं जाहिर कर चुका है क्योंकि इससे वित्तीय, विधिक, ग्राहक सुरक्षा एवं सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर खतरा हो सकता है।
लेकिन ये ठग अपने दलालों के ज़रिए मोटा पैसा कमाने का लालच देते हैं और लूटकर भाग जाते हैं।
बिटकॉइन के नाम पर ठगी करने वाले दे रहे हैं न्यूज़ चैनल्स की खबरों का हवाला…
कुछ ठग फर्ज़ी खबरों का हवाला देकर बड़ी लूट को अंजाम दे रहे हैं। वो खुद ही फर्ज़ी ख़बर बनाते हैं और इसके बाद दलालों के सहारे निवेशकों तक पहुंचाते हैं। निवेशक न्यूज़ में आई ख़बर को सच मानकर उनका शिकार बन जाते हैं।
लोग अपने नाम से कोई भी करंसी शुरू करके दे रहे हैं बिटकॉइन का हवाला…
ये लोग अपनी खुद की करन्सी शुरू करके बिटकॉइन से जुड़े होने का हवाला देते हैं। ये बड़ी ही शातिराना तरीके से अपने को बाहर के देशों से जुड़ा हुआ और खुद को इंडियन प्रोमोटर बताते हैं। लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और इनका शिकार बन जाते हैं।
हमारे पास तमाम ऐसे स्टिंग हैं जो इस ठगी को उजागर करते हैं। ख़बर 24 एक्सप्रेस ने इन स्टिंग को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट सुधीर कुमार से बात की। उन्होंने बताया कि बिटकॉइन या बिटकॉइन जैसी मिलती जुलती करंसी भारत में किसी भी तरह से मान्य नहीं है। अगर ऐसा कोई कर रहा है तो इसकी शिकायत आरबीआई, साइबरसेल या पुलिस में कई जा सकती है।
लेकिन इन सबमें आपकी सतर्कता जरूरी है आप सतर्क रहे और अगर अपके आसपास ऐसी कोई कंपनी चल रही है तो अपने नजदीकी cybercell को सूचित करें। या हमें बताएँ। हम ऐसी खबरों को अपने संज्ञान में लेंगे और मामले की तह तक जाकर उसको उजागर करेंगे।
हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि आपको ऐसे ठगों से सावधान कर सकें और आपकी महनत की कमाई को लुटने से बचा सकें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
कृपया हमें अपनी शिकायत या सुझाव दें…
+919654969006, 8368173148
editor@khabar24.co.in
complaint@khabar24.co.in
****

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
yes this is big scam govt has to take action against them