
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहाँ छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है वहीं पत्रकार विनोद वर्मा ने रायपुर पहुंचकर खुलासा किया है।
सेक्स सीडी मामले में यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। गाजियाबाद स्थित आवास से शुक्रवार सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार विनोद वर्मा पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी रखने और एक व्यक्ति को धमकी देने के आरोप हैं।
विनोद वर्मा ने कहा कि अगर ये सीडी उन्हें किसी ने दी है या उनके पास है तो ये जुर्म नहीं है और ना ही उन्होंने किसी को धमकाया है। अगर ऐसा है तो आरोप लगाने वाले कि बातों में कुछ तो तथ्य होना चाहिए जब तथ्य ही नहीं होंगे तो आरोप कैसा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस सरकार के इशारों पर काम कर रही है। विनोद वर्मा के मुताबिक जल्द ही इस मामले में नए खुलासे होंगे।
वहीं अब पत्रकार भी विनोद वर्मा के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं। पत्रकारों का आरोप है कि सरकार पुलिसिया कार्रवाई का डर दिखाकर पत्रकारों की जुबान बंद करना चाहती है। लेकिन ऐसी कार्रवाइयों से हम डरने वाले नहीं हैं। सच्चाई को कोई दबा नहीं सकता है, सच्चाई सामने आकर ही रहती है।
वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस पर भी वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं, खासकर आधी रात को घर में घुसकर जिस तरह उन्हें गिरफ्तार किया गया उसकी काफी आलोचना हो रही है।
कथित सेक्स सीडी कांड मामले पर छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंंह भी अपने को आरोपों से घिरते देख उन्होंने CBI को मामले की जांच करने के लिए रविवार को पत्र लिखा है।
आम आदमी पार्टी के नेता और पुर्व पत्रकार आशुतोष ने भी छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोपों को झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि किसी अन्य पार्टी के किसी नेता पर आरोप मात्र होते तो भाजपा के नेता और पार्टी कार्यकर्ता हंगामा खड़ा कर देते और तोड़फोड़ मचानी शुरू कर देते लेकिन ये मामला भाजपा के कद्दावर मंत्री से जुड़ा है इसी वजह से पत्रकारों को फंसाया जा रहा है और आरोपियों को बचाया जा रहा है।
बता दें कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार शाम 4 बजे विनोद वर्मा को लेकर रायपुर रवाना हुई थी। शनिवार रात पुलिस टीम 11.30 बजे उन्हें लेकर छत्तीसगढ पहुंची। उन्हें रायपुर के माना थाने में रखा गया है। आपको बता दें कि गाजियाबाद कोर्ट ने विनोद को 30 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।
गिरफ्तारी के बाद विनोद वर्मा ने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास बीजेपी के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी है, जिसकी वजह से पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसाकर दबाव बनाना चाहती है। वर्मा ने मीडिया के सामने कहा था कि उन्होंने न ही किसी को धमकी दी और न ही ये सीडी उन्होंने तैयार करवाई है।
****

मनीष कुमार
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7