Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / डूंगरपुर स्थापना दिवस पर वांगड़ महोत्स्व का आयोजन

डूंगरपुर स्थापना दिवस पर वांगड़ महोत्स्व का आयोजन

 

डूंगरपुर स्थापना दिवस पर वागड़ महोत्सव का आयोजन हुआ 29 से 30 अक्टूबर को शहर के लक्ष्मण मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं जिसमें सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसका आयोजन जिला प्रशासन, पर्यटन और खेल विभाग की ओर से किया गया।

          वीडियो देेेखने के लिये यहाँ क्लिक करें

ख़बर 24 एक्सप्रेस के संवादाता जगदीश जी ते ली के मुताबिक 29 अक्टूबर को वागड़ महोत्सव में तीरंदाजी बालक और बालिका वर्ग में, कुर्सी दौड़ केवल महिला वर्ग, रंगोली, मेहंदी और रस्साकसी महिला वर्ग में आयोजित की गयी। इसी तरह से क्रिकेट स्पर्धा जिसमें सभी राजकीय और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी, नगर परिषद, प्रशासन से जुड़े कर्मचारी भी भाग लिया। दूसरे दिन 30 अक्टूबर को क्रिकेट मैच का फाइनल, वालीबॉल मैच का फाइनल, रस्साकशी पुरुष वर्ग के खेलों का आयोजन किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए जिसमें बच्चों और बड़ों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इन दो दिनों के लिए शहर में एक बड़े उत्सव का माहौल बना रहा इसको लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

तीन दिवसीय कार्यक्रम आज यानि 31 अक्टूबर को वागड़ महोत्सव का समापन समारोह होगा। समापन समारोह की शुरुआत शहर में शोभायात्रा निकालकर की जाएगी। आज यहाँ आतिशबाजी का भी कार्यक्रम होगा इसके अलावा सांस्क्रतिक कायर्क्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

 

Report: Jagdish Ji Teli

News Desk: Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Jaspal Rana Death: दिग्गज शूटर और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जशपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Jaspal Rana Death: दिग्गज शूटर और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जशपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

One comment

  1. Good morning sir

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading