Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपने सभी 68 प्रतियाशियों लिस्ट

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपने सभी 68 प्रतियाशियों लिस्ट

 

 

रूठने और मनाने के बीच बीजेपी ने अपने सभी 68 प्रतियाशियों की लिस्ट आज जारी कर दी है। इस लिस्ट से कुछ के चेहरे खिले तो कुछ नाराज भी दिखे। अपने नेताओं की नाराजगी को नज़रअंदाज करते हुए आज बीजेपी हाईकमान ने अपने सभी प्रतियाशियों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले शनिवार को भाजपा की तरफ से प्रतियाशियों के नाम बाहर आने की सम्भावना जताई जा रही थी लेकिन कुछ कारणों से लिस्ट जारी नहीं हो सकी।
पार्टी की ओर से जारी सूची में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा रतन सिंह पाल को अर्की विधानसभा से टिकट दिया गया है। बीजेपी की ओर से जारी सूची में शिमला ग्रामीण सीट से प्रमोद शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। अनिल शर्मा हाल ही में कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में आए हैं। हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिये बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया है। हालांकि इसके संभावितों में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा के नाम को लेकर अटकलें लगती रही हैं। लेकिन, बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में नड्डा का नाम शामिल नहीं है।

बीते चार दिनों से जारी रूठने और मनाने की कवायद के बाद भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम आज तय कर पाए। बताया जा रहा है कि नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को साधने के बाद ही पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची घोषित करने की हिम्मत जुटाई।
पार्टी के जरिए सूबे की सभी 68 सीटों के लिए उम्मीदवारों में 6 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि नाराज चल रहे शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल से नड्डा की मुलाकात ने उम्मीदवारों के ऐलान की राह आसान बनाई। दोनों ही नेता नाराज बताए जा रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्य में एक ही चरण में 9 नवंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इसके साथ ही इस बार राज्य में सभी पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल होगा। देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य होगा, जहां सभी पोलिंग स्टेशन पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल मशीन का इस्तेमाल होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू है।

ये हैं बीजेपी की ओर से जारी की गयी पूरी लिस्ट:

  • 1. चूड़ा से हंसराज
    2. भारमौर से जिया लाल कपूर
    3. चम्बा से पवन नैयर
    4. डलहौजी से डी एस ठाकुर
    5. भतियात से विक्रम सिंह जरयाल
    6. नुरपूर से राकेश पठानिया
    7. इंदोरा से रीता धीमान
    8. फतेहपुर से कृपाल परमार
    9. जावली से अर्जुन सिंह ठाकुर
    10. देहरा से रवीन्द्र सिंह
    11. जसवान प्रगपुर से विक्रम सिंह
    12. ज्वालामुखी से रमेश धवला
    13. जयासिंहपुर से रवीन्द्र धीमान
    14. सुला से विपिन सिंह परमार
    15. नग्रोटा से अरूण कुमार
    16. कांगड़ा से संजय चौधरी
    17. शाहपुर से सारविन चौधरी
    18. धर्मशाला से किसन कपूर
    19. पालमपुर से इंदू गोस्वामी
    20. बैजनाथ से मुलख राज प्रेमी
    21. लाहौल स्पीति से डा. रामलाल मार्कंडेय
    22. मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर
    23. कुल्लू से महेश्वर सिंह
    24. बंजार से सुरेन्द्र शौरी
    25. अन्नी से किशारी लाल
    26. कार्सोग से हीरा लाल
    27. सुंदरनगर से राकेश जमवाल
    28. नाचन से विनोद कुमार
    29. सीराज से जय राम ठाकुर
    30. दारंग से जवाहर ठाकुर
    31. जोगिन्दर नगर से गुलाब सिंह ठाकुर
    32. धरमपुर से महेन्द्र सिंह ठाकुर
    33. बल्ह से इंद्रा सिंह गांधी
    34. सरकाघाट से कर्नल इंद्रा सिंह ठाकुर
    35. भोरंग से कमलेश कुमारी
    36. सुजानपुर से प्रेम कुमार धूमल
    37. हमीरपुर से नरेन्द्र ठाकुर
    38. बरसार से बलदेव शर्मा
    39. नादौन से विजय अग्निहोत्री
    40. चिंतपूर्णी से बलवीर सिंह चौधरी
    41. गाग्रेट से राजेश ठाकुर
    42. हारोली से रामकुमार शर्मा
    43. उना से सतपाल सत्ती
    44. कुटलेहार से वीरेन्द्र कुंवर
    45. धानडूटा से जे आर कटवाल
    46. घुमारविन ने राजेन्द्र गर्ग
    47. विलासपुर से सुभाष ठाकुर
    48. नैना देवजी से रणधीर शर्मा
    49. अर्की से रतन सिंह पाल
    50. नालागढ़ से किशन लाल ठाकुर
    51. दून से सरदार परमजीत सिंह
    52. सोलन से राजेश कश्यप
    53. कसौली से राजीव सहजाल
    54. पच्छाड से सुरेश कुमार कश्यप
    55. नाहन से राजीव बिंदल
    56. श्री रेणुकजी से बलवीर चौहान
    57. पोंटा साहिब से सुखराम चौधरी
    58. शिल्लई से बलदेव सिंह तोमर
    59. चोपाल से बलवीर सिंह वर्मा
    60. थियांग से राकेश वर्मा
    61. कुसुमपट्टी से विजय ज्योति सैन
    62. शिमला से सुरेश भारद्वाज
    63. शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा
    64. जुब्बल कोटखाल से नरेन्द्र बराग्टा
    65. रामपुर से प्रेम सिंह ड्रायक
    66. रोहरू से शशि बाला
    67. किन्नौर से तेजवंत नेगी
    68. मंडी से अनिल शर्मा

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading