
हरियाणवी सिंगर, डांसर हर्षिता दहिया की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या तब हुई जब वो एक रैली से अपने घर लौट रही थीं कि तभी बदमाशों ने हर्षिता की कार को ओवरटेक करके अधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी और इसके बाद बदमाश फरार हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक बदमाश एक काले रंग की कार से आये थे।
हर्षिता की बहन ने अपने ही पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। लता का पति दिनेश इन दिनों जेल में बंद है। दिनेश पर हर्षिता के रेप का आरोप है। अब लता ने दिनेश पर हर्षिता की हत्या करवाने का भी आरोप लगा दिया। ज्ञातव्य है कि हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता की कल हत्या कर दी गई थी। पानीपत पुलिस के डीएसपी देसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर्षिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि हर्षिता के हत्यारे एक काले रंग की फोर्ड कार में आए थे।

वारदात से पहले इन हमलावरों को चमराडा गांव में भी देखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब हर्षिता चरमाडा गांव से निकली तो हमलावरों ने उसका पीछा करना शुरू किया। हर्षिता उस समय कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की प्रस्तावित रैली के विरोध में हुई बैठक से लौट रही थी और सोनीपत की तरफ जा रही थी। रास्ते में पानीपत के पास इसराना में हमलवारों ने हर्षिता की कार को ओवरटेक किया और हर्षिता को गोली मारकर वहां से भागकर खेत में जाकर छिप गए।
ज्ञातव्य है कि हर्षिता हरियाणा के सोनीपत स्थित नाहरा गांव की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी के पास दिल्ली में रहती थी। वहीं हर्षिता का खरखौदा के दो कलाकारों से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद दोनों कलाकारों ने हर्षिता को धमकी भी दी थी। ये दोनों कलाकार म्यूजिक कंपनी चलात हें। इस पर 12 अक्टूबर को हर्षिता ने खाप को एकत्रित होने के लिए कहा था।
हर्षिता ने कहा था कि कुछ दिन पहले तक बहन कहने वाले आज पीठ पीछे धमकी दे रहे हैं। उसने कहा था कि मुझे अनाथ बता रहे हैं, मैं अनाथ हूं और इसका फायदा उठाउंगी। हर्षिता ने कहा था कि वह धारा 302 लगवाकर जेल जाएगी। साथ ही हर्षिता ने कहा था कि तुम जान लो कि मेरे भाई तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। दहिया खाप इकट्ठा हो गई तो पता चल जाएगा। या तो मैं तुम्हें मारूंगी या खुद फांसी लगा लूंगी, लेकिन इज्जत पर कोई सवाल सहन नहीं करूंगी।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express