Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तो इस बार हिमाचल प्रदेश के चुनावों में होगा वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल

तो इस बार हिमाचल प्रदेश के चुनावों में होगा वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल

 

सभी अटकलों को खारिज करते हुए निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल अनिवार्य किया है। चुनाव आयोग ने गुजरात और हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल के लिए निर्देश जारी किया हैं।
आदेश के अनुसार गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में पेपर स्लिप की गिनती के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने सीईओ को निर्देश दिया है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सत्यापन कागज ऑडिट ट्रेल यानि वीवीपीएटी मशीनों के उपयोग के अलावा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में रैंडम आधार पर चुने गए मतदान केंद्रों पर पेपर स्लिप का सत्यापन करना अनिवार्य होगा।

पिछले हफ्ते मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को भेजे गए अपने विस्तृत निदेशरें में चुनाव आयोग ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज किए गए मतों की गिनती के आखिरी दौर के बाद पेपर स्लिप का सत्यापन किया जाएगा।

सीईओ को भेजे पत्र में कहा गया, “संबंधित रिटर्निग अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों और चुनाव आयोग द्वारा उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक की मौजूदगी में रैंडम आधार पर ड्रॉ द्वारा किसी एक मतदान केंद्र का चयन किया जाएगा।”

इसमें कहा गया है कि ईवीएम से मतदान के आखिरी दौर की समाप्ति के तुरंत बाद यह ड्रॉ किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों या उनके एजेंटों को रिटर्निग ऑफिसर द्वारा के ड्रा के संबंध में ‘अग्रिम रूप से अच्छी तरह से’ सूचित करना होगा।

चुनाव आयोग के निदेशरें में कहा गया है कि वीवीपीएटी पेपर की ऑडिट ‘वीवीपैट गिनती बूथ’ में की जाएगी, जिसे मतगणना हॉल के अंदर विशेष रूप से तैयार किया जाएगा, जहां वीवीपैट स्लिप तक अनाधिकृत व्यक्ति की पहुंच नहीं होगी।

इसमें कहा गया है कि रिटर्निग ऑफिसर को वीवीपैट पेपर स्लिप की गिनती का मतगणना केंद्र पर ‘व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण’ करना होगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe