
आज पीएम मोदी ने दिल्ली के सरिता विहार में देश के पहले अखिल आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया, उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने आयुर्वेद को भारतीय सस्कृति बताते हुए कहा कि हमारा देश आयुर्वेद के नाम से जाना जाता था। भारतीय संस्कृति की छाप रहा है आयुर्वेद।
आपको बता दें कि आयुर्वेद संस्थान को एम्स की तर्ज पर बनाया गया है। पीएम ने अखिल आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन के मौके पर सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी देश विकास के लिए कितना प्रयत्न करे लेकिन अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी विरासत छोडकर आगे बढते हैं, उनकी पहचान खत्म हो जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ एक चिकित्सा पद्धित नहीं है बल्कि इसके दायरे में सामाजिक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक स्वास्थ्य भी आते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है कि देश के हर जिले में आर्युवेद से जुडा अस्पताल हो। पीएम ने कहा कि जो लोग आज आर्युवेद पढ कर निकलते हैं क्या सच में सौ प्रतिशत लोग इस में ही रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में भी आर्युवेद का विस्तार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के दौर में हमारा देश काफी समृद्ध था, लेकिन बाहरी लोग उसे ध्वस्त करने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि जब हमें गुलामी से मुक्ति मिली उसके बाद भी हम अपने इतिहास को सरंक्षित नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में हमारी सरकार ने पुरानी विरासत को वापस ला रही है।
ज्ञातव्य है कि देश के इस पहले एआईआईआई की स्थापना आयुष मंत्रालय के तहत शीर्ष संस्थान के रूप में की गई है। पीएम मोदी आज इसका उद्घाटन दिल्ली के सरिता विहार में करेंगे। प्रथम चरण में एआईआईए की स्थापना 10 एकड़ क्षेत्र में की गई है और इस पर 157 करोड़ रूपये की लागत आ रही है। यह एनएबीएच से मान्यता प्राप्त अस्पताल है और इसमें एक अकादमिक ब्लॉक भी है। यह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आयुर्वेद और आधुनिक उपचार पद्धति एवं प्रौद्योगिकी के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7