
कंगना रनौत ने एक टीवी इंटरव्यू में अपने रिश्तों को लेकर जो खुलासा किया उससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तूफान खड़ा हो गया। और ये लाज़मी भी था क्योंकि कंगना ने जो आरोप के फ़िल्म स्टार के ऊपर लगाए थे वो फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों में से हैं। आरोप भी छोटे मोटे नहीं बल्कि ऐसे थे जिससे फ़िल्म इंडस्ट्री पहचानी भी जाती है।
कंगना ने आदित्य पंचोली, रितिक रोशन और शेखर सुमन के बेटे के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद रितिक ने कंगना को ओपन लेटर लिखा। लेकिन आदित्य पंचोली अपनी पत्नी के साथ इस बात की शिकायत करने पहुंच गए।
पिछले दिनों आदित्य पंचोली सिटी कोर्ट के बाहर देखा गया था, उनके साथ वहां उनकी पत्नी ज़रीना वहाब भी थीं। खबर है कि ये लोग वहां कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे थे।
इन दोनों ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। बता दें कि कंगना ने अपनी फिल्म ‘सिमरन’ के प्रमोशन के दौरान आदित्य पंचोली और ज़रीना वहाब के अलावा रितिक रोशन और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को लेकर भी कई हैरतअंगेज खुलासे किए।
पंचोली ने कहा कि उन्होंने अंधेरी में मैजिस्ट्रेट की अदालत में कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया, ‘हां, हमने मानहानि का मामला दर्ज कराया।’
कंगना ने आरोप लगाया था कि अतीत में पंचोली के साथ उनका रिश्ता था जिस दौरान इस अभिनेता ने उनको प्रताड़ित किया था। पंचोली का दावा है कि कंगना ने उन्हें वर्षों से बदनाम किया है और टेलिविजन पर उनके बारे अपमानजनक ढंग से बात की। अभिनेता ने कहा, ‘कंगना और उनकी बहन रंगोली ने मेरी पत्नी, बेटे और बेटी को इस मामले में खींचा जो अच्छा नहीं था। मैं खुद के लिए और अपने परिवार के लिए चिंतित हूं।’
वैसे बता दें कि हाल ही में रितिक रोशन ने भी सोशल साइट पर एक ओपन लेटर के जरिए इस मुद्दे पर अपनी बातें रखी हैं और कंगना के आरोपों को गलत ठहराया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7