Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / और इस तरह फीफा वर्ल्ड कप अंडर 17 में भारतीय फुटबॉल टीम का सफ़र हुआ ख़त्म

और इस तरह फीफा वर्ल्ड कप अंडर 17 में भारतीय फुटबॉल टीम का सफ़र हुआ ख़त्म

 

 

फीफा वर्ल्ड कप अंडर 17 में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पायी। 3 मैचों में मात्र 1 गोल के साथ आज टीम इंडिया का सफर यहीं ख़त्म हो गया।

अपने तीसरे मैच में 4-0 से हारकर टीम इंडिया की फीफा वर्ल्ड कप में बनें रहने की सारी उम्मीदें ख़त्म हो गईं।
कप्तान एरिक अय्याह के दो गोल की वजह से घाना अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की करने में सफल हो गया। भारत की टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी हार है। पहले मैच में भारत को अमेरिका ने 3-0, दूसरे में कोलंबिया ने 2-1 से अंतर से मात दी थी।
गुरुवार को भारत के सामने करो या मरो का सवाल था। अपने पहले लीग मैचों में अमेरिका से 3-0 और कोलंबिया से 2-1 से मात खाने के बाद टीम इंडिया के पास जीत के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। भारतीय टीम घाना के खिलाफ टीम में 4 बदलाव के साथ उतरी। पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। साथ ही दोनों का डिफेंस भी मजबूत दिखाई दिया।

मैच की शुरुआत से ही घाना की टीम आक्रामक नजर आई। पहले हाफ के छठे मिनट में घाना के कप्तान ने गेंद को गोल तक पहुंचा दिया था लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड करार दिया। ऐसे में मैच में घाना बढ़त हासिल करने में नाकाम रहा। 15 वें मिनट में भारत को फ्री किक मिली लेकिन भारतीय दल उसका फायदा नहीं उठा सका। संजीव ने अच्छा शॉट खेला लेकिन घाना के डिफेंस ने गेंद को गोल तक पहुंचने नहीं दिया।

34वें मिनट में बोरिस को यलो कार्ड दिखाते हुए रेफरी ने घाना को पेनल्टी शूट का मौका दिया लेकिन घाना के कप्तान अय्याह ने खराब शॉट खेला और घाना बढ़त हासिल करने से चूक गया। 10 मिनट बाद हाफ टाइम से ठीक पहले 44 वें मिनट में घाना के कप्तान अय्याह ने मैच का पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। सादिक इब्राहिम के क्रास पर कप्तान एरिक अय्याह ने मुस्तैदी दिखाते हुए शानदार तरीके से गेंद को भारतीय गोल पोस्ट तक पहुंचा दिया।

दूसके हाफ में कप्तान अय्याह ने एक बार फिर हाथ आए क्रास को खाली नहीं जाने दिया और दूसरे हाफ के सातवें यानी मैच के 52वें मिनट में गोल कर घाना को 2-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद भी घाना की आक्रमण पंक्ति लगातार भारतीय गोल पोस्ट पर निशाना साधती रही लेकिन गोलकीपर धीरज के शानदार खेल की बदौलत उन प्रयासों को गोल में तब्दील करने में सफल नहीं हो सकी।

मैच के आखिरी पलों में थकी दिख रही भारतीय टीम के सामने घाना को दो सबस्टीटूयट खिलाड़ियों ने 86वें और 87वें मिनट में लगतार दो गोल जड़कर घाना की बढ़त को 4-0 से आगे कर दिया। 86वें मिनट में डैन्सो ने तो 87 वें मिनट में टोकू ने गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचा दिया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe