Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सर्च अभियान जारी

कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सर्च अभियान जारी

 

 

 

 

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है। 2 आतंकवादियों के मारे जाने की ख़बर है। बाकी की तलाश की जा रही है।
इस मुठभेड़ में 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम शामिल हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां के गाटीपोरा गांव में सेना को तीन-चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर सेना और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। जिसका सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी मारे गये हैं जिसका एक का नाम आबिद और दूसरे का जाहिद मीर बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। आतंकी फरार न हो सके इसके लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है। सेना के अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

आपको हम बता दें कि सुबह ही उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सेना के जवानों ने आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मुहम्मद के कमांडर आतंकी खालिद को मार गिराया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading