Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जवान शहीद, सेना ने दिए जांच के आदेश

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जवान शहीद, सेना ने दिए जांच के आदेश

 

 

आज सुबह अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है जहँस इन का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में सेना के 5 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। भारतीय वायुसेना के मुताबिक सुबह छह बजे Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी जिसके बाद ये हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद कोड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Mi-17 V5 एक ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल आपदा के समय भारतीय वायुसेना करती रही है। 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य में ये हेलीकॉप्टर और दुर्घटना का शिकार हुआ था। उस वक्त हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।

कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। उस वक्त तेलंगाना में एयर फोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। ये एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट था जो कि तेलंगाना के कीसारा में क्रैश हुआ था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading