
डोकलाम मुद्दे पर चीन भारत को एक बार फिर आँख दिखा रहा है। चीन डोकलाम में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। इसके अलावा वो तेज़ी से सड़क का निर्माण भी कर रहा है।
अभी हाल ही में चीन और भारत ने डोकलाम से अपनी-अपनी सेनाएं हटा ली थी लेकिन चीन धोखेबाज निकला। वो अपने सैनिकों की गतिविधि एक बार फिर से बढ़ा रहा है और डोकलाम के पास चीनी सीमा पर सड़क निर्माण भी कर रहा है।
चीन है कि अपनी हरकतों से बाज नही आता। और ना ही चीन को प्यार को भाषा समझ में आती है।
अभी हाल ही में मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद लगा कि बेलगाम चीन मान जाएगा लेकिन उसकी हरकते वैसी ही नज़र आ रही हैं।

बता दें कि पहले भी इस विवादित क्षेत्र में चीन के सड़क निर्माण के बाद ही भारतीय खेमे ने इसका विरोध जताया था, जिसकी वजह से 78 दिनों तक दोनों देशों में गतिरोध बना रहा था।
भारत ने चीन के इस नये निर्माण पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। जोकि पूर्व सैनिकों की फेस ऑफ साइट से 10 किमी के आस-पास है। सूत्रों के मुताबिक PLA इस सड़क के विस्तार के लिए निर्माण सामग्री और बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहा है।
PLA पिछले कुछ सालों से इस सड़क पर अधिकार जमा रहा है और नियमित रूप से क्षेत्र में गश्ती दल भेजता है। और ये ऐसे वक्त में हो रहा है जब चीन और भारत ने सिक्कम-भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन पर मिलिट्री फोर्स का स्तर बढ़ा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं। चीन में सत्ता परिवर्तन होने वाला है, हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि शी जिनपिंग ही दोबारा सत्ता संभालेंगे।पिछले महीने सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन सिंह रावत ने चेतावनी दी थी कि चीन विवादित क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को जारी रखेगा। हमें अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।
डोकलाम के पास चीन भारी फौज जमा कर रहा है। 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के बाद इतनी बड़ी फौज की मौजूदगी से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, डोकलाम पहाड़ी पर चीन धीरे-धीरे अपनी सैन्य टुकड़ी को बढ़ा रहा है और यह भारत के लिए चिंता का कारण हो सकता है।
चुंबी वैली में चीनी सेना की मौजूदगी से तनाव के संकेत वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने भी दिए हैं। धनोआ ने कहा कि चुंबी में चीनी सेना अब भी मौजूद है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि जैसे ही उनका सैन्य अभ्यास खत्म हो जाएगा वह उस इलाके से हट जाएंगे।
दरअसल चीन और भूटान के बीच डोकलाम को लेकर विवाद है और इस मामले में भारत थिम्पू का समर्थन करता रहा है। विवादित क्षेत्र में चीन की सेना द्वारा सड़क निर्माण रोकने को लेकर डोकलाम में भारत और चीन की सेना में 16 जून से 73 दिनों तक तनातनी चली। 28 अगस्त को यह गतिरोध समाप्त हुआ।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7