Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गिरफ्तारी के बाद बाबा की कथित बेटी हनीप्रीत की आँखों में घड़ियाली आँसू, अब बाबा की खोलेगी पोल पट्टी

गिरफ्तारी के बाद बाबा की कथित बेटी हनीप्रीत की आँखों में घड़ियाली आँसू, अब बाबा की खोलेगी पोल पट्टी

 

बाबा की कथित बेटी हनीप्रीत गिरफ्तारी के बाद आँखों पुलिस के सामने आँसू बहा रही है। अब ये पश्चाताप के आँसू हैं या घड़ियाली आँसू, ये तो वही जानती है, लेकिन एक बात सत्य है कि वो गिरफ़्तारी से बचने के लिए हर संभव कोशिश कर चुकी थी लेकिन उसकी सभी कोशिश नाकाम हो गयीं।
हनीप्रीत की गिरफ़्तारी से रेप केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को थोड़ी और मुश्किल पैदा हो सकती हैं क्योंकि हनीप्रीत ही बाबा की सबसे बडी राजदार थी जिसे कल मंगलवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया।
हनीप्रीत इनोवा कार में जकरिया रोड से चंडीगढ जाते समय गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद हनीप्रीत को पंचकुला थाने ले जाया गया। वहां उससे पूछताछ की गई लेकिन हनीप्रीत ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। हनीप्रीत को थाने में महिला लॉकअप में रखा गया। इससे पहले हनीप्रीत थाने के एक कमरे में काफी देर तक अकेली रही।

डॉक्टरों की एक टीम हनीप्रीत का मेडिकल करने भी पहुंची लेकिन टीम में कोई महिला चिकित्सक के ना होने से हनीप्रीत ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल में हनीप्रीत का मेडिकल कराया गया। थाने में हनीप्रीत को खाने में दाल और दो रोटियां दी गई। हनीप्रीत ने कम खाना खाया और एक कमरे में अकेली बैठी रही। इस बीच हनीप्रीत कई बार रो भी पडी। पूछताछ के दौरान भी हनीप्रीत कई बार रोई।

दंगों को लेकर हनीप्रीत का खुलासा:

डेरा सिरसा मुखी गुरमीत सिंह को कतई उम्मीद नहीं थी कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट का फैसला उसके खिलाफ आएगा। डेरामुखी और उसके बेहद करीबी लोगों को यह सूचना थी कि कोर्ट का फैसला डेरामुखी के पक्ष में ही रहने वाला है।
इसलिए रामरहीम बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सिरसा से पंचकूला सीबीआई कोर्ट पहुंचा। प्लानिंग तो यह भी थी कि डेरामुखी सिरसा से पंचकूला सीबीआई कोर्ट पहुंचेंगे और वहां सीबीआई कोर्ट से बरी होने केबाद पंचकूला में ही अनुयायियों को प्रवचन देंगे। गिरफ्तारी से पहले कुछ मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में खुद हनीप्रीत ने ही यह बात कही है।

पूछताछ में हनीप्रीत ने खुलासा किया कि वह बठिंडा में काफी दिन तक छिपी रही। हनीप्रीत बठिंडा में एक डेरा समर्थक महिला के यहां छिपी थी। हनीप्रीत से देर रात तक पूछताछ की गई। हनीप्रीत ने पुलिस को बताया कि डेरा समर्थक महिला सुखदीप ने ही उसे बठिंडा में छिपा रखा था। पुलिस महकमा खुद हैरान है कि पंजाब में ही रहते हुए हनीप्रीत ने खुद को कैसे इतने दिनों छिपाए रखा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading