Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / State News / हैदराबाद में आफत की बारिश से बाढ़ जैसे हालात 3 लोगों की मौत स्कूल कॉलेज बंद

हैदराबाद में आफत की बारिश से बाढ़ जैसे हालात 3 लोगों की मौत स्कूल कॉलेज बंद

 

हैदराबाद में आफ़त की बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं यहाँ पर जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। भारी बारिश की वजह से हैदराबाद रफ़्तार थम गयी है। यहाँ तीन लोगों की मौत की ख़बर भी है।

इस आफत की बारिश की वजह से शहर में बाढ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश कर वजह से स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। तूफानी मौसम को देखते हुए उस्मानिया यूनिवर्सिटी को अगले सरकारी आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। साथ ही मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

इस संबंध में नया टाइम टेबल जल्दी ही जारी किया जाएगा। सोमवार को साढे चार बजे से साढे आठ बजे तक शहर में 67.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। सडकों पर पानी भरने से पूरे शहर में ट्रैफिक की रफ्तार भी थम सी गई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। पानी को निकाला जा रहा है। भारी बारिश की वजह से एक घर की दीवार गिर गई। इस घटना में एक 4 माह के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई।

पिता-पुत्र की शव मलबे से बरामद किया गया। वही सडक किनारे पोल से सट कर खडी वैन को छूने से एक युवक की मौत हो गई। पोल के जरिए उस वैन में करंट आ रहा था। सीएम चंद्रशेखर राव ने जीएचएमसी आयुक्त और शहर के पुलिस आयुक्त से बात की और सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रहने को कहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में जुटने और समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading