Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को राष्ट्रपति और पीएम के साथ पूरे देश ने दी श्रद्धाजंलि

राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को राष्ट्रपति और पीएम के साथ पूरे देश ने दी श्रद्धाजंलि

 

 

आज 2 अक्टूबर कोई कैसे भूल सकता है। आजके दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था और आजके ही दिन भारत के एक महान गौरव लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था।
पूरे देश ने मिलकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया उनको श्रद्धांजलि दी।
महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजघाट पहुंचे पीएम मोदी के साथ उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी थे। मोदी ने इससे पहले ट्वीट करके भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया था।

मोदी ने गांधी के लिए लिखा था कि उनके विचारों ने दुनिया के लाखों लोगों को प्रेरित किया। मोदी ने दोनों से जुड़ा एक-एक वीडियो भी शेयर किया था। लाल बहादुर शास्त्री के लिए मोदी ने लिखा कि उन्होंने किसानों, जवानों को नई प्रेरणा दी थी।

मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को श्रद्धांजलि दी। मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजघाट पहुंचे थे। वह विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने भी गए थे।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाईक ने लखनऊ में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading