Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / लास वेगास के केसीनों में सिरफिरे का हमला, 24 लोगों की मौत 100 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल..

लास वेगास के केसीनों में सिरफिरे का हमला, 24 लोगों की मौत 100 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल..

 

 

अमेरिका में लास वेगास के कसीनो में एक हमला हुआ है इस हमले में अभी तक 24 लोगों की मारे जा चुके हैं 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है। बाकी की पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि दो हमलवार कसीनो में घुसे और उन्होंने 32वीं मंजिल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। कसीनों के फुटेज में लोगों को बदहवास इधर से उधर भागते देखा गया। यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल के प्रवक्ता के मुताबिक 14 घायलों की हालत नाजुक है। सभी को गोलियां लगी हैं। चश्मदीदों ने सोशल साइट्स पर बताया कि कसीनो में जिस जगह गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, वहां पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। हमलावर कौन हैं, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मंडाले बे कसीनो के पास छानबीन की जा रही है। ट्रोपिकाना से रसेल रोड के 115 फ्रीवे को बंद कर दिया गया है। पुलिस को किसी और हमलावर के होने की उम्मीद नहीं है। जिस वक्त कसीनो में फायरिंग हुई तब वह सिंगर जेक ब्राउन का कार्यक्रम चल रहा था। जेक वहां हो रहे तीन दिन के म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे थे।

चश्मदीदों के मुताबिक, अचानक ऐसे लगा जैसे मशीन गन से गोलियां चलने लगीं और फिर सब चिल्लाते हुए भागने लगें। जो हमलावर मारा गया है उसकी पहचान लास वेगास के ही शख्स के रूप में हुई है।

 

***

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading