
दिल्ली सरकार गेस्ट टीचर्स के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। अब सभी गेस्ट टीचर्स की नौकरी पक्की हो जाएगी और वे सभी दिल्ली सरकार के सरकारी शिक्षक हो जाएंगे।
दिल्ली सरकार ने इसका ऐलान किया है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मानसिंह सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया और बताया कि दशहरे पर सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे गैरसरकारी शिक्षकों के लिए ये एक बड़ा तोहफा है।
मनीष सिसोदिया में बताया कि अब दिल्ली के सभी गेस्ट टीचर्स को पक्का किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सभी गेस्ट टीचर्स जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में काम कर रहे है उन्हें रेग्यूलर करने का बिल पास कर दिया है। इस बिल को 4 अक्टूबर को दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही जब सिसोदिया से स्कूलों के पास स्थित ठेकों को बंद कराने के बारे में पूछा गया तो वो बोले कि इसकी एक प्रक्रिया है और सरकार इन्हें बंद कराने की कोशिश कर रही है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7