Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / एयरसेल-मैक्सिस केस में चिदंबरम के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी की कार्रवाई बैंक एकाउंट सीज़ कर संपत्ति ज़ब्त की

एयरसेल-मैक्सिस केस में चिदंबरम के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी की कार्रवाई बैंक एकाउंट सीज़ कर संपत्ति ज़ब्त की

 

 

 

एयरसेल-मैक्सिस केस में चिदंबरम के बेटे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को जब्त कर बैंक एकाउंट फ्रीज कर दिए। वहीं पूर्व वित्यमंत्री चिदंबरम ने सबीआई और सरकार पर आरोप लगाया कि वो उन्हें बेवजह फंसा रहे हैं। उन्होंने इसको बदले की भावना से कार्रवाई बताया।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्ति की कुछ संपत्ति, बैंक अकाउंट और एफडी जब्त की हैं। इसमें से एफडी की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक, छानबीन में ईडी ने पाया कि FIPB (फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) की जो अनुमति दी गई वह पी चिदंबरम के अधिकारों से परे थी। छानबीन में ईडी ने यह भी पाया कि तथ्यों को छिपाने के लिए भी FIPB के अप्रूवल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।

 

सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।

सीबीआई की कार्रवाई पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्ति के पिता पी चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए थे। चिदंबरम ने सीबीआई पर कार्ति को परेशान करने का आरोप लगाया था। चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए कहा था कि एयरसेल मैक्सिस डील केस में FIPB ने अनुशंसा की थी और मैने उसे अप्रूव किया था। सीबीआई को मुझसे पूछताछ करनी चाहिए वो कार्ति चिदंबरम को परेशान न करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading