Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / सोचा भी नहीं था कि मूवी ऑस्कर की दौड़ में पहुंच गई.. ये न्यूटन का ही कमाल हो सकता है..

सोचा भी नहीं था कि मूवी ऑस्कर की दौड़ में पहुंच गई.. ये न्यूटन का ही कमाल हो सकता है..

 

 

 

 

मूवी अगर पर्दे पर आने से पहले सुर्खियाँ बटोर ले तो समझिए वो बड़ी हिट होने वाली है या उसके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। हम ऐसी ही एक फ़िल्म की बात कर रहे हैं जिसका नाम है न्यूटन। ये फ़िल्म वैसे तो नक्सल प्रभावित इलाके के ऊपर है लेकिन इसका नाम थोड़ा चौंकाने वाला भी है।
खैर जो भी हो नाम में क्या रखा है। मूवी अपने नाम के मुताबिक अच्छा नाम कर रही है। तभी तो ये ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने के लिए जा रही है।
राजकुमार राव के लिए लगता है ये साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। आज रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘न्‍यूटन’ के लिए अच्छी खबर आई है। बता दें कि अमित मासुरकर की फिल्म ‘न्यूटन’ भारत की तरफ से ऑस्कर में जाएगी।

दरअसल यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई है। इस फिल्म में दर्शकों को राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और अंजली पाटिल भी दिखाई दे रहे हैं।

खबरों की मानें तो ‘न्‍यूटन’ को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में ‘बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म’ की श्रेणी के लिए भेजा जा रहा है। सी. वी रेड्डी की अध्‍यक्षता वाले फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्‍मों में से राजकुमार राव की ‘न्‍यूटन’ को चुना है।

राजकुमार राव ने ऑस्कर में फिल्म के भेजे जाने पर खुशी जताते हुए इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। फिल्म को 22 सितंबर को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत हुईं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading