
नकली नोट छापने के मामले में यूपी पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो नकली नोट छापकर उन्हें बाजार में आधे दाम पर लोगों को दे देता था या खुद चला देता था। इसमें सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये थी कि इस शख्स से 200 और 50 रुपये के नए नए नोट बरामद हुए जो अभी तक बाजार में ढंग से नहीं आये।
ये शख्स ने बड़ी ही चालाकी से अपने काम को अंजाम दे रहा था। क्योंकि 200 और 50 का नोट बाजार में बहुत ज्यादा नहीं आया और ना ही लोगों ने अभी तक उसको ढंग से देखा यही वजह रही कि ये बड़ी तादाद में अपने इस काम को अंजाम दे लोगों को बेवकूफ बना रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इससे पहले 4700 रुपये के नकली नोट मुजफ्फरनगर में चला चुका है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार देर रात कलियर पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी।
इसी दौरान पुलिस को पीपल चौक पर खड़े एक युवक पर कुछ संदेह हुआ तो वह उसकी तरफ बढ़ने लगे। पुलिस को आता देखकर युवक भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया और सीधे थाने लेकर पहुंचे।
इतने नोट मिले
तलाशी लेने पर युवक से 15 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। इनमें 2000 के दो नोट, 500 के दस नोट, 200 के छह नोट, 100 रुपये के 32 और शेष नोट 50 रुपये के थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शारिक पुत्र फुरकान निवासी महमूदनगर मुजफ्फरनगर बताया।
साथ ही जानकारी दी कि उसे मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने 50 प्रतिशत पर 20 हजार रुपये नकली नोट चलाने के लिए दिए थे। इनमें से वह 4700 रुपये मुजफ्फरनगर में चला चुका है।
उसके बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7