Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कुपदीप की हैट्रिक और विराट की पारी, ऑस्ट्रेलिया को टेकने पड़े घुटने…

कुपदीप की हैट्रिक और विराट की पारी, ऑस्ट्रेलिया को टेकने पड़े घुटने…

 

भारत यूँ ही कहा जाता दुनिया की सर्वश्रेठ टीम। भारतीय टीम हर क्षेत्र में अपना दम दिखाती है। बैटिंग बॉलिंग से लेकर फील्डिंग में भारतीय शेर भी माहिर हो चले हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाम से सभी डरते हैं लेकिन कंगारू भारत के सामने घुटने टेक देते हैं।
कुलदीप यादव (54/3) की हैट्रिक और विराट कोहली (92) की उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हरा दिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। मैच में 92 रन की उम्दा पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भुवनेश्वर कुमार ने केन रिचर्डसन को LBW आउट करके कंगारूओं की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस की पारी पर पानी फिर गया। वो 65 गेंदों में 6 चौको और तीन छक्को की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। अब सीरीज का तीसरा मैच 24 सितंबर यानी रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जाएगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading