Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / इस बारिश ने भिगो डाला.. दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून…

इस बारिश ने भिगो डाला.. दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून…

 

 

 

दिल्ली एनसीआर और इसके आस पास एक बार फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। रात से लगातार हो रही बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ ही है साथ ही लोगों को थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ रही है। जगह जगह जलभराव समस्या बन गयी है।
आपको बता दें कि रात भर से दिल्ली एनसीआर में रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कल भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।

वैसे बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गरमी से लोगों को राहत मिली।
हालांकि हमेशा की तरह बरसात के कारण कुछ इलाकों में जाम लगा जलभराव हुआ। लेकिन लोगों ने इस बारिश से राहत महसूस की है।

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

बीते 12 दिन से दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश नहीं हुई। इससे कयास लग रहे थे कि मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो 22 व 23 सितंबर को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी।

अभी दिल्ली-एनसीआर में सितंबर में अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग ने बारिश होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe