Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पहले मेट्रोमोनियल साइड से प्यार किया फिर शादी का वादा और इसके बाद इस कथित प्रेमी ने जो खौफ़नाक खेल खेला…. लव सेक्स और धोखा

पहले मेट्रोमोनियल साइड से प्यार किया फिर शादी का वादा और इसके बाद इस कथित प्रेमी ने जो खौफ़नाक खेल खेला…. लव सेक्स और धोखा

 

 

मेट्रोमोनियल साइड्स की विश्वसनीयता पर हमेशा से सवाल उठते आये हैं। कई बार पुरूष महिलाएं इसके अलग अलग धोखे के शिकार हुए हैं। मेट्रोमोनियल साइड्स पर कोई भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है इस पर ऐसे ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं जो बाद में धोखा देकर पैसे लूटकर चले जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला दिल्ली में देखने को मिला जहां एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा दिया और फिर होटल में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान मोबाइल से विडियो बना लिया। उस विडियो से ब्लैकमेल करके लाखों रुपये ऐंठता रहा। यह आरोपी विवेक विहार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह शादी का झांसा देकर कई युवतियों को शिकार बना चुका है। फिलहाल पांच महिलाएं पुलिस के सामने आ चुकी हैं, जिनसे आरोपी ने शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे।

डीसीपी नूपुर प्रसाद के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक और मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपने अलग-अलग नाम रखे हैं। किसी प्रोफाइल में खुद को आईएएस अधिकारी का बेटा बताता है, तो किसी में 12 लाख रुपये प्रतिमाह कमाने वाला मल्टिनैशनल कंपनी का शीर्ष अधिकारी। फिलहाल आरोपी की पहचान समीर उर्फ योगेश गर्ग के तौर पर हुई है। यह दिल्ली का रहने वाला है और पूछताछ जारी है।

आरोपी के खिलाफ एक 42 वर्षीय तलाकशुदा महिला के भाई ने पुलिस को शिकायत दी। महिला का 12 साल का बेटा है, उनसे समीर ने एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क किया। खुद को हाई-प्रोफाइल शो किया। अपने पैरंट्स से मिलवाने के बहाने गोवा ले गया, वहां एक होटल में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान विडियो बनाया। इस बीच विश्वास जमाने के लिए वैष्णो देवी भी लेकर गया था फिर अलग-अलग बहानों से ब्लैकमेल करके 8 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। महिला के भाई को उसकी नीयत पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में उसके झांसे में आकर ठगी गई 4 अन्य युवतियां भी सामने आ चुकी हैं, जिनसे उसने किसी न किसी बहाने लाखों रुपये वसूले और धोखा दिया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading