Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अखिलेश की मेट्रो का योगी उद्घाटन… आखिरकार लखनऊ को मिल ही गयी मेट्रो रेल की सौगात…..ड्रीम प्रोजेक्ट अखिलेश का… नाम किसी और का.. वाह रे राजनीति तेरे कितने रंग

अखिलेश की मेट्रो का योगी उद्घाटन… आखिरकार लखनऊ को मिल ही गयी मेट्रो रेल की सौगात…..ड्रीम प्रोजेक्ट अखिलेश का… नाम किसी और का.. वाह रे राजनीति तेरे कितने रंग

 

 

यूपी के पूर्व अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट का आज लखनऊ में उद्घाटन हुआ। मतलब ये उद्घाटन उसका हुआ जो मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश कर चुके हैं। पिछले 2 साल से चलती आ रहे अखिलेश यादव के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन दोबारा सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों किया गया।

खैर जो भी हो। प्रोजेक्ट अखिलेश का हो या योगी का इसमें आम फायदा लखनऊ की आम जनता का हुआ है जो बेसब्री से मेट्रो रेल में सफर करने का इंतजार कर रही थी।.. अब लखनऊ वाले भी बोल सकेंगे कि वो भी मेट्रो वाले हो गए। बिलकुल ठीक सुना आपने। अब लखनऊ में मेट्रो रेल शुरू हो गयी है। आज वीआईपी इसके दर्शन करेंगे तो कल से ये आम पब्लिक के लिए खुल जाएगी।

लखनऊ भी आज से मेट्रो वाला हो गया। आज शिक्षक दिवस के खास मौके पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी इसे हरी झंडी दिखाई और मेट्रो चल पड़ी। यही नहीं ये सभी मेट्रो के यात्री भी बनें। हालांकि आमजन को मेट्रो के सफर के लिए बुधवार सुबह 6 बजे का इंतजार करना होगा।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के एमडी कुमार केशव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर होगा। सुबह 11.30 बजे सभी विशिष्ट अतिथि मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पर ही पब्लिक से भी रूबरू हुए। इस दौरान सभी अतिथि ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक मेट्रो में यात्रा भी की।

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe