
बाबा राम रहीम को लेकर रोजाना कोई ना कोई नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब बाबा राम रहीम को सभी बलात्कारी बाबा कहकर बुला रहे हैं। कहना भी लाज़मी है। अब दुनिया को पता चल चुका है कि बाबा की हकीकत क्या है। बाबा पर यौन शोषण के तो आरोप हैं हीं साथ ही बाबा पर हत्या, धमकाना, ब्लैकमेल करना जैसे आरोप भी सामने आ रहे हैं।
अब बॉलीवुड की ये बड़ी हीरोइन भी बाबा को लगे हाथों ले रही है साथ ही बाबा के कथित भक्तों को भी लपेट रही है।
हम बात कर रहे हैं बेबाक राय रखने वाली ट्विंकल खन्ना की।

बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बातों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर बाबा राम रहीम के बारे में कुछ लिखा। जिस वजह से वो बाबा के अंधभक्तों का शिकार बन गयीं। ट्विंकल खन्ना ने जैसे ही अपनी राय जाहिर की बाबा के भक्तों ने ट्विंकल खन्ना को उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया।

ट्विंकल ने सिर्फ इतना कह कि “दरअसल ये समस्या किसी बाहरी इंसान की वजह से नहीं बल्कि हमारी खुद की पैदा की हुई होती है। एक बार जब लोगों को ये पता चल जाता है कि ये बाबा गलत है तो हम तुरंत दूसरे बाबा के पास अपनी परेशानियां लेकर पहुंच जाते हैं। ऐसे लोग सूरजमुखी के फूलों की तरह होते हैं जो बिना कुछ सोचे समझे एक नजर से सूरज को निहारते रहते हैं।
ट्विंकल यहीं नहीं रुकीं वो आगे कहती हैं कि पंजाब और हरियाणा में होने वाले दंगे वाकई किसी की भी आंखे खोलने के लिए काफी हैं। वो लिखती हैं कि बाबा राम रहीम के समर्थक इंसानियत भूलकर भारत को बर्बाद कर देना चाहते हैं।
इतना ही नही ट्विंकल ने ये भी लिखा कि बाबा राम रहीम की एक्टिंग करने के चक्कर में कॉमेडियन कीकू शारदा को एक बार जेल जाना पड़ा था। उनके फैंस ने उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद कीकू को कैथल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर बाद में 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ा।
ट्विंकल ने सिर्फ इतना लिखा, बाबा और बाबा के भक्तों के बारे में अपनी राय जाहिर की। पहले से चिढ़े बैठे बाबा के भक्तों को मौका चाहिए था बस फिर क्या था उन्होंने ट्विंकल को खूब बुरा भला बोलना शुरू कर दिया। जिससे ट्विंकल काफी परेशान हुईं। उनके ब्लॉग पर बाबा के भक्तों ने उल्टी सीधी गालियां लिखनी शुरू कर दी लेकिन ट्विंकल ना अपना ब्लॉग हटाया ना ट्वीट ही डिलीट किया। लेकिन उन्होंने बाबा के भक्तों को ही सुना दिया।
*****
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7