Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / विवादित टीवी सीरियल “पहरेदार पिया की” अब ना होगा कोई पिया ना होगी पहरेदारी

विवादित टीवी सीरियल “पहरेदार पिया की” अब ना होगा कोई पिया ना होगी पहरेदारी

 

 

 

सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाला टीवी शो “पहरेदार पिया की” अपनी थीम को लेकर काफी विवादों में रहा है इतना ही नहीं इस टीवी शो को लोगों ने कोर्ट तक मे घसीट दिया था।
9 साल का प्रेमी और 18 साल की प्रेमिका। अपने छोटे से प्रेमी की पहरेदारी करते हुए इस सीरियल में दिखाया गया था। जिसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया बल्कि ये सीरियल दर्शकों कक बिलकुल भी सामाजिक नहीं लग
इसीलिए अजीबोगरीब प्रेम कहानी वाला सोनी चैनल का विवादित सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ आखिरकार बंद हो गया। सोमवार को यह शो टेलिकास्ट नहीं हुआ। वहीं मंगलवार को चैनल की ओर से आधिकारिक बयान के जरिए शो बंद होने की पुष्टि कर दी गई। इस बयान में कहा गया है कि चैनल ‘पहरेदार पिया की’ शो को बंद कर रहा है। इससे शो से जुड़े लोगों को बेशक निराशा होगी, लेकिन उम्मीद है कि लोग उनके आने वाले शोज़ को प्यार देंगे।

आपको बता दें कि यह शो अपने ऊटपंटाग विषय के चलते काफी समय से विवादों में था। टीवी ऐक्टर करण वाही, विक्रांत मैसी आदि कलाकारों ने इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली थी। इस सीरियल को बैन करने के लिए चेंज ऑर्ग नाम एक वेबसाइट पर एक दर्शक ने अभियान छेड़ा था। इसके तहत 35 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन याचिका साइन करके शो को बंद करने की मांग की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी तक इसकी शिकायत पहुंची थी जिसे उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग कॉन्टेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल तक पहुंचा दिया था। बीसीसीसी ने सोनी टीवी से शो के टाइम स्लॉट को बदलने की बात कही थी। इसलिए चैनल को इसकी टाइमिंग प्राइमटाइम से हटाकर रात 10 बजे के स्लॉट में शिफ्ट करना पड़ा था।

इसके बाद कहा जा रहा था कि शो के मेकर्स इसमें 12 साल का लीप लाने जा रहे हैं, जिससे लड़का 21 साल का को हो जाएगा तो ‘बाल विवाह’ वाली आपत्ति खारिज हो जाएगी। इन सबके बीच सोमवार को शो की शूटिंग रुक गई तब से अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं सरकार ने इस शो पर बैन लगाने को लेकर फैसला तो नहीं ले लिया है। वहीं मंगलवार को चैनल ने खुद शो के ऑफ एअर होने की पुष्टि कर दी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading