
मात्र 5 दिनों में दूसरा बड़ा ट्रैन हादसा देखने को है। हम बुलेट ट्रेन ला रहे हैं लेकिन हम रेलवे के पुराने सिस्टम से निकलने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
यूपी के खतौली में 5 दिन पहले ही दर्दनाक रेल हादसा हुआ थ जिसमें 30 लोगों की मौत और 60 के मरीब घायल हो गए थे। और अब मात्र 5 दिनों में दूसरा बड़ा हादसा देखने को मिला है।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात पांच दिनों में दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर और इटावा के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसा औरेया के पास अछल्दा रेलवे स्टेशन के नजदीक हो गया। रात 2.40 बजे ट्रेन एक डंपर से टकरा गई, जिसकी वजह से ट्रेन के इंजन समेत 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। इस बड़े हादसे में किसी के मरने की खबर तो नहीं है लेकिन 21 लोग घायल हुए हैं। कानपुर रेंज के आईजी के मुताबिक ऐसा लगता है कि ट्रैक पर पहले से ही डंपर पड़ा हुआ था।
सूत्र बताते हैं कि डंपर के ड्राइवर की आंख लगने से ये हादसा हुआ है जिसकी वजह से मानवरहित रेलवे क्रांसिग से पार करते वक्त डंपर कैफियत एक्सप्रेस में जा घुसा। वहीं, रेल प्रशासन ने इसकी खबर लगते ही मौके पर बड़े अफसरों को भेजा साथ ही राहत बचाव कार्य के लिए एक टीम भी रवाना की और दिल्ली से कई मेडिकल टीम को भी घटनास्थल भेजा गया है।
कानपुर रेंज के आईजी ने औरेया रेल हादसे पर बड़ा खुलासा कर कहा कि ‘ऐसा लगता है रेलवे ट्रैक पर डंपर पहले से ही पड़ा हुआ था।’
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल हादसे पर कहा कि कुछ यात्री इसमें घायल हुए है जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं, बचाव राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल भेजी गई है।
इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें बचाव कार्य जारी है और लोगों को रेल से निकाला जा रहा है। लेकिन अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस भीषण दुर्घटना का शिकार हुई थी। पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 30 लोग मारे गए थे। इसके बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु पर विपक्ष ने हमला किया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7