Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हादसों पर हादसे… रेल मंत्री का इस्तीफ़ा.. पीएम मोदी की ना

हादसों पर हादसे… रेल मंत्री का इस्तीफ़ा.. पीएम मोदी की ना

 

 

रेल हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और रेलमंत्री सुरेश प्रभु इन सब कारणों से आहत होकर इस्तीफ़ा दे रहे हैं।
लेकिन पीएम मोदी ने सुरेश प्रभु को कहा है कि वो अभी इंतजार करें जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं।
आपको बता दें कि रेलवे को एक नया मुकाम देने वाले सुरेश प्रभु लगातार हुए रेल हादसों की वजह से विपक्ष की काफी आलोचना सह रहे थे जिसकी वजह से वो आहत नज़र आये। और यही वजह रही कि उन्होंने पीएम मोदी के सामने अपने इस्तीफ़े की पेशकश कर डाली।

पांच दिनों में दो रेल हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि रेल हादसे में मारे गए लोगों के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।

प्रभु ने ट्वीट करके लिखा, ‘मैंने माननीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर पूरी नैतिक जिम्मेदारी ली है। माननीय पीएम ने मुझे इंतजार करने को कहा है।’ प्रभु ने लिखा, ‘मुझे इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं, यात्रियों के घायल होने और उनको हुए जान-माल के नुकसान से बहुत ज्यादा पीड़ा हुई है।’

प्रभु ने अगले ट्वीट में लिखा कि कि पीएम मोदी की न्यू इंडिया में एक ऐसे रेलवे की जरूरत है, जो सक्षम और आधुनिक हो। उन्होंने कहा, ‘मेरा वादा है कि रेलवे उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।’
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात पांच दिनों में दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर और इटावा के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसा औरेया के पास अछल्दा रेलवे स्टेशन के नजदीक हो गया। रात 2.40 बजे ट्रेन एक डंपर से टकरा गई, जिसकी वजह से ट्रेन के इंजन समेत 10 डिब्बे पटरी से उतर गए।

वहीं पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5.40 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 लोग घायल हो गए थे।

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe