Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली के 5 स्टार होटल में महिला कर्मचारी के साथ घिनोना काम करता होटल मैनेजर जब कैमरे में हो गया कैद

दिल्ली के 5 स्टार होटल में महिला कर्मचारी के साथ घिनोना काम करता होटल मैनेजर जब कैमरे में हो गया कैद

                                 (Demo Picture)

 

5 स्टार होटल सिक्योरिटी के लिहाज से काफी वैसे तो काफी सुरक्षित माने जाते हैं लेकिन कई बार 5 स्टार होटल में ऐसी वारदात देखने सुनने को मिल जाती हैं जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है।

ऐसी ही एक वारदात दिल्ली एयरपोर्ट के नज़दीक बनें 5 स्टार होटल में सुनने को मिली जहां होटल का मैनेजर ही महिला कर्मचारी की साड़ी खींचता कैमरे में कैद हो गया।

 

 

दिल्ली में एयरोसिटी में स्थित एक 5-स्टार होटेल में महिला कर्मचारी से छेड़खानी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में होटेल का सीनियर सिक्यॉरिटी ऑफिसर महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा है। महिला की साड़ी भी उतारने की कोशिश की गई है। महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन 17 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि छेड़खानी के अलावा मैनेजर ने उसे अपनी कार में खींचकर अगवा करने की भी कोशिश भी की। महिला के मुताबिक उसने अपनी कंपनी के एचआर को घटना की सूचना दी थी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय खुद पीड़िता को ही नौकरी से निकाल दिया गया।

इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक चैनल ने जब इस मामले में होटेल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला ने बताया कि उसके साथ काफी दिनों से छेड़खानी की घटना हो रही थी। सीसीटीवी फुटेज के रूप में सबूत हाथ लगने के बाद उसने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। सीसीटीवी फुटेज में पवन दहिया नाम का आरोपी सिक्यॉरिटी मैनेजर महिला की साड़ी का पल्लू खींचता दिख रहा है। होटल प्रबंधन ने बताया कि पवन दहिया को सस्पेंड कर दिया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe