Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गोरखपुर में हुईं बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जबाव…

गोरखपुर में हुईं बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जबाव…

 

 

 

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में बच्चों की मौतों पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को तालाब किया है। हाइकोर्ट ने यूपी सरकार से बच्चों की मौत का कारण पूँछा है।

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 से अधिक बच्चों की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में दो जनहित याचिकाएं अधिवक्ता सुनीता शर्मा और समाजसेवी व पूर्व पार्षद कमलेश सिंह की ओर से दाखिल की गईं हैं। इसमें घटना की न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है।
शुक्रवार को जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश की गई। सही तथ्य छिपाते हुए जिम्मेदारों की करतूत पर पर्दा डाला गया। इस वजह से जिम्मेदारों के बयान भी बदलते रहे।

याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले और न्यायमूर्ति एमके गुप्ता की पीठ ने अब इस बारे में योगी सरकार से सवाल किया है कि हादसे के असली कारणों का खुलासा किया जाए। मामले में अगली सुनवाई अब 29 अगस्त को होगी।

याचिकाओं में कहा गया है कि 10 और 11 अगस्त को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से करीब 67 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के साथ ही बड़े अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी को भी याचिका में आधार बनाया गया है। पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की गई है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सर्वोत्कृष्ट शिस्तबद्ध संघ’ पुरस्काराने ओमकार क्रीडा संघाचा गौरव; महाबली क्रीडा प्रसारक मंडळाच्या कार्याला मानाची पावती

सर्वोत्कृष्ट शिस्तबद्ध संघ' पुरस्काराने ओमकार क्रीडा संघाचा गौरव; महाबली क्रीडा प्रसारक मंडळाच्या कार्याला मानाची पावती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe