
डोकलाम मुद्दे पर अमेरिका का साथ मिलने के बाद अब जापान भी खुलकर भारत के साथ खड़ा हो गया है। जापान ने चीन को चेताया है कि डोकलाम भारत का हिस्सा है इसमें उसको दखल नहीं देनी चाहिए।
अगर चीन विश्व शांति चाहता है तो ऐसे मुद्दे चीन को खड़े ही नहीं करने चाहिए।
वैसे अमेरिका के बाद जापान के साथ आने से भारत की ताकत और बढ़ी है। आपको बता दें कि जापान और चाइना में सुमन्द्री सीमा विवाद भी चल रहा है जिसमें जापान पीछे नहीं हट रहा है और चीन को बहुत अच्छी तरह जबाव भी दे रहा है।

डोकलाम पर जापान ने भारत का समर्थन किया है, जिस पर चीन आग बबूला हो गया है। चीन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भले ही जापान भारत को समर्थन देना चाहता है, लेकिन उसे भारत और चीन के बीच जारी तनाव पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, मैं जानती हूं कि जापान के राजदूत भारत को समर्थन देना चाहते हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि उन्हें तथ्यों को जांचे बिना ऐसे ही टिप्पणी करने से बचना चाहिए। जापानी राजदूत द्वारा डोकलाम को विवादित क्षेत्र बताए जाने पर भी चीनी प्रवक्ता ने नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा, डोकलाम को लेकर कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है। इस इलाके में सीमा की पहचान हो चुकी है और दोनों ही पक्षों ने इसकी पुष्टि की है। पूर्व की स्थिति को बदलने की कोशिश भारत कर रहा है, चीन नहीं। आपको बता दें कि जापान पहला देश है, जिसने चीन के साथ जारी विवाद में भारत का खुलकर समर्थन किया है। अमेरिका ने इस मुद्दे पर कहा था कि दोनों देशों को सीधी बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझा लेना चाहिए। वहीं, चीनी प्रवक्ता ने दोहराया कि भारत को विवादित क्षेत्र से अपनी सेनाएं तुरंत हटा लेनी चाहिए।
डोकलाम को लेकर चल रहे तनाव के बीच जापान ने इशारों ही इशारों में चीन को आगाह किया था। जापान ने भारत का समर्थन करते हुए कहा था कि विवादित इलाके में पूर्व की स्थिति को बदलने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। जापान ने कहा कि इस मामले में बल का इस्तेमाल न करके बातचीत से मामला सुलझाया जाना चाहिए। एम न्यूज चैनल से बात करते हुए जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू ने कहा कि डोकलाम पर तनातनी से पूरे क्षेत्र की स्थिरता प्रभावित हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर वे करीबी से नजर बनाए हुए हं।
साथ ही उन्होंने कहा कि चीन और भूटान दोनों ही इसे विवादित क्षेत्र मानते हैं। ऐसे में महत्तवपूर्ण हो जाता है कि इसमें किसी भी पक्ष को जमीन पर यथास्थिति बदलने के लिए एकतरफा सैन्य इस्तेमाल से बचना चाहिए और शांतिपूर्ण ढंग से विवाद सुलझाना चाहिए। डोकलाम मुद्दे पर भारत का पक्ष लेते हुए जापान के राजदूत ने कहा कि भारत भूटान के साथ अपने द्विपक्षीय समझौते के आधार पर ही इस मामले में दखल दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि किसी विवाद के शांतिपूर्ण हल के लिए यह रवैया महत्वपूर्ण है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7