Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / “केरल लव जिहाद” मामले में आया एक ऐसा मोड़, लड़की के मुंह खोलते ही उड़ गयीं सबकी हवाइयाँ

“केरल लव जिहाद” मामले में आया एक ऐसा मोड़, लड़की के मुंह खोलते ही उड़ गयीं सबकी हवाइयाँ

 

 

केरल “लव जिहाद” मामले में एक ऐसा मोड़ आ गया है जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। हिन्दू संगठनों के मुताबिक लड़की पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया। वहीं लड़के का कहना है कि इस मामले में “लव जिहाद” जैसी कोई चीज नहीं है। वो एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के धर्म की इज्जत करते हैं।

वहीं सबसे महत्त्वपूर्ण लड़की के बयान रहे। लड़की ने कहा कि वो मुस्लिम लड़के के साथ रहना चाहती है उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है और ना ही उसको किसी ने बहलाया फुसलाया है। लड़की के मुताबिक इस मामले को बेवजह तूल दे दिया गया है जिसकी वजह से उसका जीवन खुशहाल परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है। लड़की के मुताबिक वो स्वतंत्र है कि किस से शादी करें या न करे।

दूसरी ओर इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NIA को निर्देश दिए हैं कि अगर इस मामले में लव ज़िहाद जैसी कोई भी चीज़ है तो उसको वो साबित करें।

 

आपको बता दें कि केरल लव जिहाद मामले में नया मोड़ सामने आया, जब मुस्लिम शख्स से शादी करने वाली युवती ने कैमरे पर अपना दर्द बयां किया। उसने साफ तौर पर जाहिर किया है कि इस्लाम कबूलने से उसे कोई आपत्ति नहीं है। एक चैनल की खबर के मुताबिक वो बतौर मुस्लिम ही मौत पाना चाहती है। युवती ने बताया कि ‌कैसे यह मुद्दा कोर्ट चर्चा में अाने के बाद उसकी जिंदगी ज़हर हो गई है। वह अपने मौजूदा परिवार के साथ खुश है लेकिन घर से नहीं निकल सकती। कहीं आ जा नहीं सकती, क्योंकि हर तरफ उसे सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
युवती और उसके परिवार से बातचीत करने पहुंचे एक एक्टिविस्ट ने उनका एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में युवती अखिला हादिया और उसकी मां दिख रही है, एक्टिविस्ट ने कहा कि वो युवती से मिला और जाना की आखिर उन पर बीत क्या रही है।

 

फिलहाल वह पति का घर छोड़कर अपने परिवार के साथ रह रही है। पूरे घटनाक्रम से आहत दिख रही हादिया ने कहा क्या मुझे इस हालत में रखा जाना काफी नहीं है? क्या मुझे पूरी जिंदगी ऐसे ही जीना पड़ेगा?

दरअसल, हादिया के शादी करने और इस्लाम कबूलने के बाद से ही वो और उसका पति विरोधियों के निशाने पर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने से अपने घर में ही बंद है। इतना ही नहीं हादिया का परिवार भी शर्मशार महसूस होने की वजह से कम बाहर निकलता है।

आरोप है कि लड़की को बहला-फुसला कर उससे शादी की गई है और इसी वजह से मद्रास हाईकोर्ट ने इस शादी को रद्द कर दिया। कोर्ट के फैसले के खिलाफ दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने ये मामला एनआईए को सौंप दिया।
एनआईए कर रही हैं मामले की गंभीरता से जांच
दरअसल, इस शादी के लव जिहाद करार होने और मद्रास हाईकोर्ट की ओर से रोक के बाद ये मामला विवादों में बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद कोर्ट ने नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनआईए) को इसकी जांच सौंप दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर एनआईए अब इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड जज आरवी रवींद्रन की देखरेख में ये जांच होगी, क्योंकि घटना के पीछे चरमपंथी हाथ होने की बात कही जा रही है।

इससे पहले कोर्ट ने केरल पुलिस को आदेश दिए थे कि वो इस केस से जुड़ी सभी जानकारी एनआईए को सौंप दे। इससे पहले कोर्ट ने पुलिस को मामले की सख्त जांच के लिए कहा था। बता दें कि ये मामला केरल का है, जिसमें हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने का आरोप है।

केरल हाईकोर्ट इस शादी को रद्द कर चुका है, जहां इसे ‘लव जेहाद’ का मामला बताया था। वहीं, शादी रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुस्लिम पति का कहना है कि उसकी पत्नी(पूर्व) बालिग है और किसी से भी शादी करने के साथ ही किसी भी धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र है।

 

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading