Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा ने 15 अगस्त को कुछ ऐसा पहना कि लोगों ने प्रियंका की जमकर लगाई क्लास

प्रियंका चोपड़ा ने 15 अगस्त को कुछ ऐसा पहना कि लोगों ने प्रियंका की जमकर लगाई क्लास

 

 

प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड गयीं हैं वो वहीं की हो कर राह गयी हैं। ये हम नहीं बल्कि उनके भारतीय प्रशंसक ऐसा कह रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने ड्रेसअप को लेकर लोगों के निशाने पर हैं।
अभी हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात में उन्होंने एक ऐसा फ्रॉक पहना जिसमें उनकी टांगे चमक रही रहीं जिसकी वजह से लोगों ने उनको आड़े हाथों लिया।

अब 15 अगस्त के मौके पर भी प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे वो दोबारा से लोगों के निशाने पर आ गईं।

आपको बता दें कि 15 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो तिरंगे के तीन रंगों वाली चुन्नी ओढ़ रखी हैं लेकिन इसके अलावा उन्होंने कोई ट्रेडिशनल ड्रेस नहीं पहनी थी। जो लोगों का रास नहीं आया। 15 अगस्त पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। एक वीडियो में प्रियंका व्हाइट टॉप और शॉर्ट जीन्स पहने थी। प्रियंका चुन्नी के रूप में तिरंगे झंडे को लपेटे थी। यह बात उनके फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई।

उन्हें तत्काल ट्रोल किया जाने लगा। उनसे कहा गया कि उन्हें इस मौके पर साड़ी पहननी थी। उन पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप भी लगाए गए। कुछ इस तरह के कमेंट लिखे गए

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हो इससे पहले भी वो ट्रोल हो चुकी हैं।

 

मई में जब उन्होंने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, भी उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इस दौरान प्रियंका को यह कहकर ट्रोल किया गया था कि उन्हें इस तरह की ड्रेस पहननी चाहिए थी, जिससे उनकी टांगें ढकी रहें।

प्रियंका इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं। इसके अलावा वो जल्द ही दूसरी हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रूपाली सराठे (Roopali Sarathe) ने मिस एंड मिसेज़ सेंट्रल इंडिया सीज़न 3 में सिल्वर कैटेगरी से First Runner Up का खिताब जीता

रूपाली सराठे (Roopali Sarathe) ने मिस एंड मिसेज़ सेंट्रल इंडिया सीज़न 3 में सिल्वर कैटेगरी से First Runner Up का खिताब जीता

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading