Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / देश की ये सबसे सुरक्षित माने जाने वाली ट्रेन, यहां यात्रियों के साथ हो जाता है ऐसा गंदा काम कि वो ट्रेन के नाम से कर लेता है तौबा

देश की ये सबसे सुरक्षित माने जाने वाली ट्रेन, यहां यात्रियों के साथ हो जाता है ऐसा गंदा काम कि वो ट्रेन के नाम से कर लेता है तौबा

 

 

गरीबों की , आम आदमी की सवारी माने जाने वाली भारतीय रेल। जो एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ती है। लोगों के अरमानों को जोड़ती है, उनके सपनों को जोड़ती है… लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही ट्रैन कई बार ऐसा धोखा देती है कि यात्री सोचने पर मजबूर हो जाते कि वो भविष्य में कभी रेलगाड़ी से सफर करें कि नहीं। और इन सबका कारण हैं ट्रैन में असुरक्षा, लूट, चोरी चकारी।

आपको बता दें कि देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली ट्रैन राजधानी एक्सप्रेस इस वक़्त सबसे असुरक्षित बनी हुई है। हवा से बातें करने वाली ट्रेन में आजकल हवा की स्पीड से ही चोरियाँ हो रही हैं।

बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी ट्रेन के एसी कोचों में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की खबर है। मुंबई से दिल्ली आ रही अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस के सात डिब्बों में चोरों ने करीब 20 यात्रियों की लाखों की नकदी, जूलरी, घड़ियों और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर केस दर्ज किया गया।

डीसीपी (रेलवे) परवेज अहमद के मुताबिक, कोच नंबर 3, 5, 6, 7, 10, 11 और ए-1 में रतलाम और कोटा के बीच मंगलवार-बुधवार की रात वारदात हुई। यात्रियों को अपने खाली बैग और पर्स ट्रेन के अंदर पैंट्री कार, अवन, बाथरूम जैसी जगहों पर मिले। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसे रतलाम जीआरपी को भेजा जाएगा। कुछ यात्रियों के मुताबिक, इसी ट्रेन में एक-दो दिन पहले भी चोरी हुई थी, लेकिन घटना को दबा दिया गया। शुरुआती जांच में सबसे बड़ी कमी ट्रेन में चल रहे सुरक्षाकर्मियों और टीटीई की लग रही है।

जिस तरह चोरी हुई, उससे लगता है कि चोर ट्रेन के नक्शे से वाकिफ थे। ऐसे में शक की सुई ट्रेन के सफाई स्टाफ से लेकर कैटरिंग और बेड रोल स्टाफ की ओर भी घूम रही है। सफर करने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी शक है।

जिस तरह सात कोचों को निशाना बनाया गया, उससे लगता है कि चोरों ने ट्रेन की रेकी की थी। जिस कोच में लगा कि यात्री नींद में हैं, उन्हीं को निशाना बनाया गया। यात्रियों को कुछ सुंघाकर बेहोश करने का भी शक है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe