Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / लालकिले से मोदी की ललकार, चीन, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

लालकिले से मोदी की ललकार, चीन, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

 

 

पीएम मोदी ने आज लालकिले से पाकिस्तान चीन को ललकारा है। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान सुधार जाएँ उनके लिए अच्छा है।

71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पाकिस्तान और चीन को बातों ही बातों में कड़ा संदेश दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत खुद की रक्षा करने में सक्षम है। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सीमा विवाद तक का जिक्र किया।

पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद हो या घुसपैठ, हमारी सेनाओं और सभी सुरक्षा एंजेसियों ने हर मौके पर अपना कर्तब दिखाया। उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब दुनिया ने हमारी ताकत को पहचाना।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, समुद्र हो, बॉर्डर हो या साइबर हो हमें हर प्रकार की सुरक्षा करनी है। भारत इसे करने में सक्षम है, देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले परस्त करने में हम सक्षम हैं।

 

कश्मीर के जरिए पाक पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की साख विश्व में बढ़ रही है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया हमारे साथ हैं। वर्तमान समय में अगर हवाला कारोबार होता है तो दुनिया हमें जानकारी दे रही है, हम विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading