
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी हैं। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने संदेश दिया कि देश में इस वक़्त साम्प्रदायिक ताकतें अपने पैर पसार रही हैं। सभी देशवासियों को एकजुट हो उनसे लड़ने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश को बधाई दी और सभी देशवासियों की प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय एकजुट हों और अलगाववाद, आतंकवाद और नफरत फैलाने वाली ताकतों से लड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को विभाजित करने वाली ताकतों को हराकर भारतीयता के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा के लिए एकजुट हों।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, आज जरूरत है कि सभी भारतीय एक साथ मिलकर आतंकवाद और नफरत फैलाने वाली ताकतों से लड़ें। सोनिया ने अपने संदेश में राष्ट्र की प्रगति की कामना करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्र भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं देश की आजादी के 71वें वर्ष में सभी को शुभकामनाएं देती हूं।

सोनिया ने कहा कि यह 71वां वर्ष आप सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाये और आप स्वस्थ्य रहें। सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्लाह ने लालकिले से पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने पीएम मोदी के भाषण को अच्छे से सुना है, लेकिन अब वो बातों से थक गए हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती ।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7